Bihar News : दो बहनों ने किया अंतरधार्मिक विवाह, बजरंग दल ने लव जिहाद करार देते हुए दी आंदोलन की चेतावनी

Bihar News : बिहार के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की दो चचेरी बहनों का भागकर अंतरधार्मिक विवाह करने का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है। दोनों लड़कियों के परिजनों ने सिंहवाड़ा थाना में उनके अपहरण का मामला दर्ज कराया है...

Update: 2021-12-24 13:52 GMT

दो बहनों ने किया अंतरधार्मिक विवाह

Bihar News : बिहार के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की दो चचेरी बहनों का भागकर अंतरधार्मिक विवाह करने का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है। दोनों लड़कियों के परिजनों ने सिंहवाड़ा थाना में उनके अपहरण का मामला दर्ज कराया है। उसके बाद पुलिस ने कोलकाता से दोनों लड़कियों और लड़कों को बरामद कर लिया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दरभंगा कोर्ट में लड़कियों का धारा 164 का बयान दर्ज कराया। दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में नया मोड़ तब आया जब बजरंग दल ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह है पूरा मामला

दोनों लड़कियों ने ने 15 दिसंबर को घर से भागकर दूसरे धर्म के युवकों से शादी कर ली। इसे लेकर लड़कियों के परिजनों ने दूसरे धर्म के दो लड़कों और उनके परिजनों पर 16 दिसंबर को सिंहवाड़ा थाने में लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में ढील बरती तो परिजनों ने आंदोलन कर लड़कियों की बरामदगी की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने कोलकाता से दोनों लड़कियों और लड़कों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। साथ ही बजरंग दल ने लव जेहाद का आरोप लगाया और आंदोलन की चेतावनी दी।

बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

इस मामले में दोनों लड़कियों में से एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 20 साल है और उसने घर से भागकर दूसरे धर्म के एक लड़के से शादी कर ली है। साथ ही लड़की की मां ने कहा कि 'लड़की सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान 15 दिसंबर को वह वापस घर लौट कर नहीं आई। इसके बाद उन लोगों ने उसे काफी ढूंढा। बाद में पता चला कि उसे दूसरे धर्म के एक लड़के ने भगा लिया है।' आगे उन्होंने कहा कि 'उनकी बेटी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है और इसी का फायदा उठाकर दूसरे धर्म के लड़के ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उससे शादी कर ली है।' मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लड़की की मां ने पुलिस से मांग की है कि लड़कियों को वापस उनके धर्म में लाया जाए।

बजरंग दल का हस्तक्षेप

वहीं इस मामले में अब बजरंग दल की भूमिका भी शामिल हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस मामले को लेकर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा है कि 16 दिसंबर को यह घटना प्रकाश में आई थी कि दो चचेरी बहनों को दूसरे धर्म के दो लड़के भगा कर ले गए थे। साथ ही आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा कि परिजनों के आंदोलन करने के बाद पुलिस पर दबाव पड़ा और पुलिस ने दोनों लड़कियों और लड़कों को कोलकाता से बरामद कर दरभंगा कोर्ट में पेश किया। उन्होंने इसे लव जेहाद का मामला करार दिया है। आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा कि देश में लव जेहाद के मामले बढ़ रहे हैं। दूसरे धर्म के लड़के लड़कियों को प्यार में फंसाते हैं और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करते हैं। जिसके बाद लड़कियों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। आगे आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा कि देश में लव जेहाद रोकने के लिए कानून बनना चाहिए।

आंदोलन की चेतावनी

बजरंग दल ने इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दे है। आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा कि इस मामले को लेकर वे आंदोलन करेंगे। उधर इस पूरे मामले पर दरभंगा सदर एसडीपीओ कृष्णा नंदन कुमार ने कहा कि 'सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर दो लड़कियों के अपहरण का एक मामला आया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़कियों और लड़कों को कोलकाता से बरामद कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।' साथ ही उन्होंने कहा कि 'लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर कोलकाता की एक मस्जिद में शादी की है। दोनों ने अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने अपनी मर्जी से दूसरे धर्म के लड़कों से शादी की है और वे उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं। इसको लेकर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था जिसकी पुलिस जांच कर रही है।'

Tags:    

Similar News