Bihar Shelter Home Kand Part 2 : 'जानवरों से भी बदतर था सुपरिटेंडेंट का रवैया..जबरन बनवाती थी शारीरिक संबंध', रिमांड होम में रही लड़की के दावों से मचा हड़कंप

Bihar Shelter Home Kand Part 2 : लड़की ने कहा कि हम तो रोज आवाज उठाना चाहते थे। बहुत सोचकर मरने की भी कोशिश की। वहां की लड़कियों को निकालने का भी प्रयास किया। मैं एक बेटे की मां भी हूं....

Update: 2022-02-01 13:05 GMT

(महिला रिमांड होम पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाने वाली युवती)

Bihar Shelter Home Kand Part 2 : बिहार की राजधानी पटना के गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम (Mahila Remand Home) में रही लड़की का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। लड़की रिमांड होम की सरकारी व्यवस्थाओं पर गभीर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच होने के बजाए समाज कल्याण विभाग (Samaj Kalyan Vibhag) ने सोमवार की देर शाम एक प्रेस रिलीज कर लड़की के सभी आरोपों से पल्ला झाड़ दिया और अपने लोगों को क्लीनचिट दे डाली। इसके बाद अब समाज कल्याण विभाग की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

रिमांड होम (Bihar Shelter Home Kant Part 2)  की व्यस्थाओं पर सवाल उठाने वाली लड़की ने रविवार को एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू बताया कि जबसे इस मामले की शुरुआत हुई तबसे लेकर अबतक समाज कल्याण विभाग या जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मिलने नहीं आया। बगैर बात किए क्लीनचिट दे दी गई। लड़की ने कहा कि सरकार से हम कहना चाहते हैं कि एक तरफ से कुछ नहीं होता है। सुनवाई दोनों तरफ से होनी चाहिए थी। पटना (Patna) के डीएम या जिला प्रशासन का भी कोई अधिकारी बात नहीं किया। अगर हम भई गलत हैं तो भी सरकार को एक्शनन लेना चाहिए था। ऐसा क्यों नहीं किया? रिमांड होम से निकले हुए तीन महीना हो गया। 

लड़की से जब सवाल किया गया कि उसने तीन महीने तक इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया, तो जवाब में उसने कहा कि हम तो रोज आवाज उठाना चाहते थे। बहुत सोचकर मरने की भी कोशिश की। वहां की लड़कियों को निकालने का भी प्रयास किया। मैं एक बेटे की मां भी हूं। अगर सिर्फ अपना सोचते तो गाय घाट के महिला रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता के खिलाफ आवाज नहीं उठाते। 

इंटरव्यू में लड़की ने दावा किया कि रिमांड होम के अंदर वंदना गुप्ता (सुपरिटेंडेंट) का रवैया जानवरों से भी बदतर रहा है। लड़कियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाती थी। खाने में नशे की दवा मिलवाती थी। सारे गलत काम रात में होते थे। रिमांड होम में रह रही लड़कियों के साथ अक्सर मारपीट भी होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की पिछले तीन चार दिनों से महिला विकास मंच के संरक्षण में रह रही है। इसकी राष्ट्रीय संरक्षण वीणा मानवी (Veena Manvi) ने बताया कि 29 जनवरी को सबसे पहले लड़की को लेकर गांधी मैदान थाने गईं थी। लड़की के बयान का जो वीडियो वायरल हुआ वो उसी थाना का है। 

मानवी के मुताबिक पुलिस ने उस वक्त बताया कि समाज कल्याण विभाग के भी अधिकारी आए हुए हैं लेकिन उस वक्त भी हम लोगों से कोई बात नहीं की। तब से बच्ची हमारे पास है। उसी दिन शाम में पटना के एसएसपी को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर ही रविवार को हमारी टीम लड़की को लेकर महिला थाना पहुंच गई थी। वहां पर बच्ची का बयान दर्ज किया गया।

वीणा ने बताया कि सोमवार को पटना के डीएम के पास लेकर गए। लड़की की निजी जिंदगी खराब है, उसकी चर्चा की। वो लड़की से मिले भी नहीं। मंगलवार को महिला विकास मंच की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत दी गई है। सवाल ये है कि बगैर लिखित शिकायत लिए समाज कल्याण विभाग ने जांच कर अपनी रिपोर्ट में क्लीनचिट कैसे दे दिया। ये तो बहुत फास्ट सर्विस है। इतनी तेजी से जांच कैसे हो गई?

इस मामले पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है फिर भी इस प्रकरण की पूरी जांच प्रधान सचिव को अपने स्तर पर करने का निर्देश देंगे। खबरों के मुताबिक दिल्ली के चर्चित निर्भया रेप कांड के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ने वाली सीमा समृति 3 फरवरी को पटना पहुंच रही हैं। वह रिमांड होम पर आरोप लगाने वाली लड़की से मिलेंगी और पूरे मामले को समझेंगी।

Tags:    

Similar News