भाजपा में 'भगवा रंग' चढ़ाने के लिए मनोज तिवारी ने चुराई पाकिस्तानी गाने 'दिल गलती कर बैठा है' की धुन

मनोज तिवारी का गाया हुआ बीजेपी का थीम सॉन्ग सुना...'भगवा रंग चढ़ने लगा है' कसम पैदा करने वाले कि पाकिस्तान से इतना भीषण बदला पहले किसी ने नहीं लिया। न सन्नी देओल ने, न सुनील शेट्टी ने...;

Update: 2022-01-16 12:03 GMT
upchunav2022

(मनोज तिवारी का धुन चोरी वाला गाना 'भगवा रंग' हुआ रिलीज)

  • whatsapp icon

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच एक बड़ी खबर निकलकर यह सामने आ रही कि, भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने पाकिस्तानी सिंगर का गाना चोरी कर लिया है। इस गाने को लिरिक्स व आवाज बदलकर उसी की तर्ज पर गाया गया है। जिसे भाजपा के नए सांग, 'भगवा रंग चढ़ने लगा है' के तौर पर तिवारी ने गाया है।

Full View

बताया जा रहा कि यह गाना पहले 'दिल गलती कर बैठा है' के रूप में पाकिस्तानी सिंगर (Pakistani Singer) अपने एल्बम के रूप में इस्तेमाल कर चुके हैं। इसी गाने की लिरिक्स को भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने उड़ाकर भगवा रंग में रंग दिया है। 

Full View

इन दोनो ही गानों के लिंक उपर दिए गये हैं जिन्हें इक्तमिनान से सुना जा सकता है। फेसबुक यूजर अजीत त्रिपाठी इस मसले पर लिखते हैं, 'मनोज तिवारी का गाया हुआ बीजेपी का थीम सॉन्ग सुना...'भगवा रंग चढ़ने लगा है' कसम पैदा करने वाले कि पाकिस्तान से इतना भीषण बदला पहले किसी ने नहीं लिया। न बॉर्डर में सन्नी देओल ने, न सुनील शेट्टी ने।

गाना गाते हुए भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी

अजीत आगे लिखते हैं, कराची का 'बोल नेटवर्क' शहर गुल खान और शाहबाज फय्याज सिसकियों के समंदर में समाए जा रहे हैं। मतलब किसी गाने की चिंदियां कोई कितनी बदर्दी से उधेड़ के उड़ा सकता है उसका प्रमाण दिया है तेवारी जी ने। उफ्फ...दिन दहाड़े गाने की इज्जत लूट ली।'

Tags:    

Similar News