BJP MP on LPG Price Hike : गोबर से चूल्हा जलाओ गैस महंगी नहीं लगेगी, भाजपा सांसद ने अब महंगाई पर दिया ज्ञान

BJP MP on LPG Price Hike : भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा में एक जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत किसे कहते हैं.. अरे अपने गांव के ही गोबर से.. अपने घर के चूल्हे जला लोगे तो यही आत्मनिर्भर है...

Update: 2022-04-11 13:30 GMT

BJP MP on LPG Price Hike : अब भाजपा सांसद ने महंगाई पर दिया 'गोबर ज्ञान', बोलीं- गोबर से चूल्हा जलाओ, गैस महंगी नहीं लगेगी

BJP MP on LPG Price Rise : देश मे बढ़ती महंगाई (Inflation) के बीच भाजपा सांसद (BJP MP) सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal) ने एक नया ज्ञान दे दिया है। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद सुनीता दुग्गल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा सांसद दुग्गल कहती दिख रही हैं कि गोबर से चूल्हा जलाओ, गैस महंगी नहीं लगेगी।

वायल वीडियो में वह पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के बारे में बोल रही थीं इसी दौरान उन्होंने यह बात कही। पर वह इस दौरान यह भूल गयीं कि पीएम मोदी ने ही देश की महिलाओं को रसोई में धुएं से बचाने के लिए उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने की बात कही थी।

आपको बता दें कि भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा में एक जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत किसे कहते हैं.. अरे अपने गांव के ही गोबर से.. अपने घर के चूल्हे जला लोगे तो यही आत्मनिर्भर है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह भी कहा किउसके बाद गैस का सिलेंडर चाहे 1 हजार का हो जाए या फिर 2 हजार रुपए का.. आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सोशल मीडिया (Social Media) पर भाजपा सांसद (BJP MP) रसोई गैस पर दिए गए इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूथ कांग्रेस (India Youth Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने उनपर तंज कसा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रीनिवास ने लिखा है आत्मनिर्भर भारत पर मोदी भक्त वह बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल जी का गोबर ज्ञान सुनिए, फिर आपको एलपीजी कभी महंगा नहीं लगेगा। कांग्रेस नेता शेयर किए गए वीडियो पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट करते हुए बीजेपी सांसद को ट्रोल किया है।

सोशल मीडिया पर आफताब नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि भाई ऐसा आत्मनिर्भर नहीं बनना है। चंदन नाम के एक यूजर लिखते हैं, मैडम इस काम की शुरुआत आपको सबसे पहले अपने घर से करनी चाहिए। वहीं, आमिर नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इन बीजेपी सांसद को सुनने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सादिक नाम के एक यूजर ने तो भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल को ट्रोल करते हुए लिखा है कि बाप रे.. इनके पास तो ज्ञान का असीम भंडार है।

Tags:    

Similar News