बीजेपी की महिला नेता कोकीन के साथ गिरफ्तार, सोशल मीडिया की तस्वीरों में बड़े नेताओं के साथ आती रही हैं नजर

भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को कोलकाता के न्यू अलीपुर से शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपनी कार के अंदर लाखों रुपये का कोकीन लेकर जा रही थीं..

Update: 2021-02-19 17:11 GMT

जनज्वार। पश्चिम बंगाल की भाजपा युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी, उनके करीबी दोस्त प्रोबिर डे और एक अन्य शख्स को कोलकाता के न्यू अलीपुर से लगभग 90 ग्राम नारकोटिक्स ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इसे लेकर न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन में तीनों के विरुद्ध एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस कोकीन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।                                                                                                                                                                                                                                                          


इस संबन्ध में कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी है कि भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को कोलकाता के न्यू अलीपुर से शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपनी कार के अंदर कई लाख रुपये का कोकीन लेकर जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले से ही पामेला के ड्रग की लत के बारे में जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि गोस्वामी के दोस्त प्रोबिर कुमार डे को भी न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर में सड़क पर पामेला की कार को रोका। इसके बाद गोस्वामी व उनकी कार की तलाशी ली गई। ऐसे में पुलिस को उनके बैग और कार से लगभग 90 ग्राम कोकीन मिला। 

पामेला बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ी हुई हैं। वे हुगली जिले की महासचिव भी हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर लगातार बीजेपी की रैलियों की तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।


पामेला बीजेपी के नेताओं के साथ प्रचार करती नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पामेला की तस्वीरें बीजेपी नेता मुकुल रॉय और बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ भी नजर आ चुकी हैं।

Tags:    

Similar News