हरियाणा: महिला रेल कर्मी की हत्या के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, फ्रिज में छिपाया शव

हरियाणा में महिला रेलकर्मी की हत्या के बाद उनके शव के साथ घिनौनी हरकत की गई थी। खुलासा हुआ है कि कातिल ने महिला रेलकर्मी के प्राइवेट पार्ट में तेल की बोतल डालने की कोशिश की थी। यमुनानगर पुलिस ने 23 जून को यहां हुए एक भयानक हत्याकांड का पर्दाफाश करने और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है...

Update: 2020-07-14 12:00 GMT

जनज्वार। हरियाणा में महिला रेलकर्मी की हत्या के बाद उनके शव के साथ घिनौनी हरकत की गई थी। खुलासा हुआ है कि कातिल ने महिला रेलकर्मी के प्राइवेट पार्ट में तेल की बोतल डालने की कोशिश की थी। यमुनानगर पुलिस ने 23 जून को यहां हुए एक भयानक हत्याकांड का पर्दाफाश करने और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी का नाम मुकेश कुमार है जो अभी पुलिस की गिरफ्त में है।

मुकेश स्थानीय रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है। यह भी पता चला है कि मुकेश पहले से ही हत्या के एक केस में सजायाफ्ता है और इस मामले में जमानत पर जेल से बाहर आय़ा था। 23 जून की रात महिला रेलकर्मी की हत्या उनके घर में की गई थी और उनकी भतीजी की शिकायत पर इस मामले में थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आऱोपी मुकेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पूछताछ में पता चला है कि 22 जून की रात मुकेश ने अपने एक रिश्तेदार के साथ शराब पी थी। मुकेश ने बताया कि शराब पीने के बाद वो साइकिल से अपने घर गया था। मुकेश को पहले से यह पता था कि उस घर में महिला अकेली रहती हैं।

मुकेश दीवार लांघ कर महिला के घर में घुसा था। महिला ने मुकेश को देख लिया और उसपर फ्लावर पॉट से हमला कर दिया। लेकिन इस दौरान वो खुद गिर गईं और फिर मुकेश ने इस पॉट से महिला के सिर पर जोरदार वार किया। इसके बाद वो उन्हें घसीट कर बेडरूम में ले गया और उसने उनके घर की तलाशी ली जहां उसे 300 रुपए मिले।

महिला की हत्या करने के इरादे से मुकेश ने लोहे के सामान से कई बार महिला के सिर पर हमला किया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वो भूखा था इसलिए उसने कुछ खाने का सामान निकालने के इरादे से घर का फ्रिज खोला। उसने इसी फ्रिज में महिला की डेड बॉडी रख दी। इसके बाद वो रसोईघर में गया और उसने तेल की बोतल उठा ली और इस बोतल को महिला के प्राइवेट पार्ट में डालने की कोशिश की।

महिला की बेरहमी से हत्या के बाद मुकेश पूरी रात इसी मकान में ठहरा हुआ था। सुबह 5 बजे वो पिछले दरवाजे से घर से भाग गया।पुलिस ने खुलासा किया है कि साल 2011 में मुकेश को उसके साथी लुक्का के साथ एक हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया था। साल 2013 में दोनों को इस मामले में उम्रकैद हुई थी। हालांकि 2017 में हाईकोर्ट से वो बेल पर रिहा हो गया था।

Similar News