Breaking News : हरियाणा के भिवानी में भूस्खलन के बाद माइनिंग साइट पर बड़ा हादसा, करीब 12 गाड़ियां दबीं, 15 लोगों के दबे होने की आशंका

Breaking News : भिवानी में माइनिंग साइंट पर भूस्खलन के बाद बड़ा हादसा हो गया....;

Update: 2022-01-01 08:39 GMT
Breaking News : हरियाणा के भिवानी में भूस्खलन के बाद माइनिंग साइट पर बड़ा हादसा, करीब 12 गाड़ियां दबीं, 15 लोगों के दबे होने की आशंका

(भिवानी के खनन क्षेत्र में भूस्खलने के बाद बड़ा हादसा, कई लोगों के दबे होने की आशंका)

  • whatsapp icon

Breaking News : हरियाणा के भिवानी जिले (Bhiwani) में माइनिंग साइट पर भूस्खलन (Landslide) के बाद बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक दादम माइनिंग जोन में हुए इस हादसे में करीब बारह गाड़ियां दब गई हैं। इस दौरान पंद्रह लोगों के लापता होने की भी आशंता जताई जा रही है। प्रशासनिक अमला मौके पर राहत कार्य में जुटा है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। 

प्रशासन के लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं और मलबे में दबे लोगों की बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक दादम माइनिंग जोन में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरकने से यह हादसा हुआ है। पहाड़ के दरकने के कारण मलबे में करीब 12 वाहन दब गए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों व आम लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। 

हरियाणा पुलिस के मुताबिक इस बड़े हादसे में दो लोग जख्मी हैं जबकि कई लोगों के लापता हैं। वहीं भिवानी में भूस्खलन की खबर मिलते ही हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं।ष

दलाल ने बताया, कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल ले जाए गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया- भिवानी के दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। 


Tags:    

Similar News