Breaking News : नए साल की शुरुआत में वैष्णो देवी के बाद अब तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, तीन की मौत, पांच घायल

Breaking News : हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं पांच अन्य घायल भी हुए हैं....

Update: 2022-01-01 07:55 GMT

Breaking News : नए साल पर माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) में हुए दर्दनाक हादसे की खबर पूरी तरह सामने भी नहीं आई थी कि तमिलनाडु (Tamilnadu) में एक और हादसे की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ी आग लग गई है।

इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं पांच अन्य घायल भी हुए हैं। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद अभी तक पुलिस व अग्निशमन विभाग का राहत कार्य घटनास्थल पर चल रहा है। जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

माता वैष्णो देवी में 12 की हुई मौत

इससे पहले कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भी दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, तो इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है।

Similar News