Breaking News : RTO की शिकायत पर 'जनज्वार' के संपादक अजय प्रकाश पर मुकदमा दर्ज, हिरासत में लिया

Breaking News : जनज्वार के संपादक अजय प्रकाश को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है....

Update: 2022-02-07 12:43 GMT

(एआरटीओ वीके सिंह और जनज्वार के संपादक अजय प्रकाश)

Breaking News : उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) को कवर करने पहुंची 'जनज्वार' की टीम के साथ एआरटीओ की बदसलूकी के बाद अब उल्टे जनज्वार के संपादक अजय प्रकाश के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कर लिया गया है। आरटीओ की शिकायत पर उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के पुलभट्टा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय प्रकाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि एआरटीओ ने  लाइव वीडियो में धमकी दी थी कि वह उन्हें जेल भेजेगा।

Full View

बता दें कि 'जनज्वार' की टीम उत्तराखंड के चुनाव में जनता मिजाज जानने के लिए निकली थी। उत्तराखंड बरेली रोड पर एआरटीओ के साथ उनकी तीखी बहस देखने मिली थी। एआरटीओ ने काफी समय तक वाहनों को रोका हुआ था। इसी दौरान उन्होंने जनज्वार की  टीम के ड्राइवर का लाइसेंस और कागज मांगा। फिर लाइसेंस अपने पास ही रख लिया। उनसे पूछने पर की ये कौन सा तरीका है तो उन्होंने अजय प्रकाश को जेल भेजने की धमकी दे डाली थी। 

एआरटी ने कई बार पूछने के बाद अपना नाम वीके सिंह बताया था। टीम को गाड़ी से उतारने के बाद एआरटीओ से पूछा गया कि हम आगे कैसे जाएंगे तो ARTO सिंह ने धमकी भरे लहजे में कहा था...जाओ पैदल हो जाओ। 

'जनज्वार' अपनी चुनावी यात्रा खटीमा से करने जा रहा था। ऐसे में जनता की पत्रकारिता के लिए चर्चित अजय प्रकाश सीधे खटीमा की आम जनता का रुख जानने पहुंच रहे थे। खटीमा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनावी क्षेत्र भी है। लेकिन टीम को उत्तराखंड-बरेली रोड पर रोक लिया गया और जबरन वाहन को अधिग्रहित कर लिया गया था। 

Tags:    

Similar News