Central University of Kerala : केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में SFI की जबरदस्त जीत, 54 में से 39 सीटों पर कब्जा

Central University of Kerala : स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चुनाव में 39 सीटों के साथ जबरदस्त जीत हासिल की है....

Update: 2022-03-30 13:42 GMT

Central University of Kerala : केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में SFI की जबरदस्त जीत, 54 में से 39 सीटों पर कब्जा

Central University of Kerala : केरल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जबरदस्त जीत दर्ज की है। ताजा जानकारी के मुताबिक एसएफआई ने 54 सीट में 39 सीट पर कब्जा किया है। एसएफआई से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स और नेता जीत का ये बड़ा दावा कर रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना काल के बाद पहले छात्र संघ चुनाव में प्रदेश के महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में भी जबरदस्त जीत हासिल की थी। यहां छात्र वाम संगठनों से जुड़े 125 यूनियनों में से 116 ने जीत दर्ज की थी। 

Full View

स्टुंडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्टुडेंट्स विंग है। इसकी स्थापना 30 दिसंबर 1970 में हुई थी। केरल स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गढ़ माना जाता है। 


Tags:    

Similar News