Chandigarh University MMS Kand : सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार, पुलिस आरोपी को लेकर आई मोहाली

Chandigarh University MMS Kand : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है...;

Update: 2022-09-24 15:16 GMT
Chandigarh University MMS Kand : सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार, पुलिस आरोपी को लेकर आई मोहाली

Chandigarh University MMS Kand : सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार, पुलिस आरोपी को लेकर आई मोहाली

  • whatsapp icon

Chandigarh University MMS Kand : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस लीक मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने अरूणाचल प्रदेश से सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी की पहचान संजीव सिंह के रूप में हुई है डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग

सीजेएम बोडली ने आरोपी संजीव सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी है। जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

पंजाबी डीजीपी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सेना असम और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अरुणाचल प्रदेश के सीला के पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।

बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को तीनों आरोपियों यानी एमबीए की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंजक वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News