Chattisgarh Jashpur News : तेज रफ्तार कार ने 20 लोगों को कुचला, 4 की मौत और 15 घायल

Chattisgarh Jashpur News : जानकारी के मुताबिक लोग दशहरे की झांकी निकाल रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

Update: 2021-10-15 11:59 GMT

Chattisgarh Jashpur News :  छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के जशपुरनगर (Jashpur Nagar) में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गया। जानकारी के मुताबिक इस कार ने 20 लोगों को कुचला है, इसमें चार लोगों की मौत की खबर है जबकि पंद्रहल लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन गांजे से भरी हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हादसे के बाद वाहन चालक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई और वाहन में तोड़फोड़ की। नाराज लोगों ने वाहन को भी फूंक दिया है। हादसे के बाद गुस्साए लोग थाने पहुंचे और कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया। 

हादसा पत्थलगांव के रायगढ़ रोड में दोपहर करीब डेढ़ बजे से पौने 2 बजे की बताई जा रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  

वहीं छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने घटना पर दुख जताया है। बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा- जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के कई डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एक आरोपी आरोपी बबलू विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष) पिता राधेश्याम विश्वकर्मा, सिंगरौली (बैढ़न) का रहने वाला है जबकि दूसरा शिशुपाल साहू (26 वर्षीय) पिता रामजन्म साहू सिंगरौली जिले के बरगवान थाने का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।  

Tags:    

Similar News