Chhattisgarh News : भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व परिवहन मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने की खुदकुशी

Chhattisgarh News राजिन्दरपाल सिंह भाटिया की गिनती प्रदेश में बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। वह बीजेपी के शासन काल में औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे...;

Update: 2021-09-19 18:10 GMT
Chhattisgarh News : भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व परिवहन मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने की खुदकुशी

राजिन्दरपाल सिंह भाटिया (file photo)

  • whatsapp icon

Chhattisgarh News (जनज्वार) : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व परिवहन मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया (Rajinderpal Singh Bhatia) ने सुसाइड कर लिया है। भाटिया बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने राजनांद गांव में खुदकुशी की है।

उनके खुदकुशी करने की जानकारी होते ही सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। घटना आज रविवार 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे के आसपास बताई जा रही है। राजनांदगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

राजिन्दरपाल सिंह भाटिया की गिनती प्रदेश में बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी। वह बीजेपी के शासन काल में औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे। भाटिया राजनांदगांव के खुज्जी से चुनाव जीतते थे। भाटिया तीन बार विधायक रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसकी वजह से पूर्व मंत्री परेशान रहते थे। पूर्व मंत्री छुरिया के रहने वाले थे। राजिन्दर पाल सिंह रमन सिंह के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने छुरिया स्थित घर पर तब फांसी लगाई है, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। रायपुर से बड़े पुलिस अधिकारियों की भी घटना पर नजर है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।

Tags:    

Similar News