Congress Party News : कांग्रेस ने संगठन में सुधार के लिए पार्टी में तीन समूह बनाए, पर इस दिग्गज नेता का नाम लिस्ट से गायब

Congress Party News : कांग्रेस की नव गठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, मल्ल्किार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है...

Update: 2022-05-24 11:22 GMT

Congress RS Candidate List : राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर घर में ही घिरी कांग्रेस, नेताओं का छलका दर्द

Congress Party News : कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर (Congress Party News) में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के तहत मंगलवार 24 मई को एक अहम घोषणा की है। पार्टी में तीन नए समूहों का गठन किया गया है। जो कांग्रेस पार्टी में कार्यप्रणाली में सुधार के कार्यक्रम को आगे बढाएंगे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय राजनीतिक मामलों का समूह पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (Congress Party News) का गठन किया गया है।

इस समूह में कांग्रेस (Congress Party News) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल किए गए है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए भी नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है। इन महत्वपूर्ण समूहों का गठन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया है।

कांग्रेस (Congress Party News) की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी में सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, मल्ल्किार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

इसके अलावे आठ सदस्यीय टास्क फोर्स 2024 का गठन भी किया गया है। इस समूह में प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है। टास्क फोर्स 2024 के समूह में प्रियंका गांधी के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल किए गए हैं।

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के​ लिए समन्वय के लिए बनाए गए कांग्रेस के (Congress Party News) नौ सदस्यीय ग्रुप में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, श्री रवणीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोती मणि, प्रद्युत बोरदोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद को शामिल किया गया है।

राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस के जी 23 ग्रुप के दो अहम सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह मिली है। पर इस लिस्ट से कांग्रेस के अहम नेता और पार्टी के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम गायब है। हाल के दिनों में अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस में काफी सक्रिय दिखायी दे रहे थे। पर पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए गए एक ट्वीट को लेकर वो विवादों में आ गए थे। बाद में ट्वीट डिलीट कर उन्हें सफाई देनी पड़ी थी। 

Tags:    

Similar News