Congress Protest Live : महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हिरासत में, पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता

Congress Protest Live : कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच खबर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ रहे कांग्रेसी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया है...

Update: 2022-08-05 06:52 GMT

Congress Protest : कांग्रेस की देशभर में 17 अगस्त से 'महंगाई चौपाल', दिल्ली में 28 को 'हल्ला बोल'

Congress Protest Live : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो गए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यानी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद काले रंग के कपड़े में नजर आए। वहीं राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि उन्होंने कल ही केंद्र सरकार के खिलाफ तेवर दिखाते हुए कहा था कि मैं किसे से नहीं डरता हूं, जो करना है कर लें।

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर पानी की बौछार

भारत के कई राज्य में कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस आपस में भिड़ गए। बता दें कि इस दौरान पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा।

प्रियंका गांधी को भी लिया गया हिरासत में

दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया। बता दें कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि ;हम महंगाई और बेरोजगारी पर आवाज उठाना चाहते हैं। ये सरकार नौजवानों के भविष्य को बिगाड़ने का काम कर रही है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हम आवाज उठाना चाहते हैं लेकिन हमें निशाने पर ले रहे हैं।'

राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाया सांसदों को पीटने का आरोप

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा, हम राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें बुरी तरह से घसीटा गया और पीटा गया। 

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच खबर है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ रहे कांग्रेसी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया है। 

केंद्रीय जांच एजेंसियों के समन से नहीं बच सकते सांसद

बता दें कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा, सासंद केंद्रीय जांच एजेंसियों के समन से बच नहीं सकते हैं। सत्र चल रहा हो या नहीं सभी को कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। यह हमारा कर्तव्य है। दरअसल, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल ईडी के समन का विरोध जताया था।

Tags:    

Similar News