बलात्कार का दोषी गुरमीत राम रहीम जेल से आया बाहर, मां की देखभाल के लिए मिली पेरोल

राम रहीम 25 अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में 28 अगस्त 2017 को 10-10 साल की सजा सुनाई थी....

Update: 2021-05-21 14:40 GMT

Ram Rahim News : बेअदबी मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग, पंजाब पुलिस SIT ने डेरा मुखी को बताया मास्टरमाइंड

जनज्वार डेस्क। रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को अपनी मां की देखभाल के लिए पेरोल मिल गयी है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो महिलाओं के साथ रेप के दोष में 20 सजा जेल की सजा काट रहा है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राम रहीम को कितने दिन का परोल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल अधिकारी शाम तक जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि हर कैदी परोल पाने का हकदार है।

पुलिस-प्रशासन से फीडबैक के बाद राम रहीम को परोल दिया गया है। बता दें कि पिछले साल भी गुरमीत राम रहीम को एक दिन की परोल मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम रहीम ने चार दिन का परोल मांगी थी।

Full View

राम रहीम 25 अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में 28 अगस्त 2017 को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा हुई। तभी से राम रहीम इस जेल में बंद है।

Tags:    

Similar News