Delhi CM Arvind Kejriwal के घर पर हमला, CCTV कैमरे -सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, मनीष सिसोदिया बोले हत्या करवाना चाहती है भाजपा

Delhi CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया....;

Update: 2022-03-30 09:44 GMT
अरविंद केजरीवाल का केंद पर हमला, कहा - देश की सबसे बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी तो देश का क्या होगा?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। 

  • whatsapp icon

Delhi CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर हमले होने की खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर हमला (Attack) कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए। इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं।

एक दूसरे ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा- भाजपा के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। भाजपा की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर आई। सिसोदिया इस घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।

सिसोदिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा- पंजाब में खुद की हार और आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत से पूरी तरह बौखला गई है बीजेपी। भाजपा वालों, अरविंद केजरीवाल जी को हाथ लगाने की कोशिश मत करना, देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पंजाब में आप की जीत से बौखलाई भाजपा। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला। भाजपा इतनी बौखला गई है कि केजरीवाल जी की हत्या की साजिश रच रही है। भाजपा को डर है कि केवल केजरीवाल ही पीएम मोदी को टक्कर दे सकते हैं इसलिए उन्हें जान से मारना चाहती है। 

केजरीवाल पर हमले के खिलाफ मुंबई में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा- हम सब मिलकर भाजपा कार्यालय नरीमन पॉइंट पर विरोध कर रहे हैं, भाजपा एमएलसी प्रवीण दारेकर की गिरफ्तार की मांग करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की निंदा करते हैं।


Tags:    

Similar News