Satyendra Jain Arrest : सत्येंद्र जैन के समर्थन में उतरे केजरीवाल, ED का केस फर्जी, AAP सरकार 'कट्टर ईमानदार'

Satyendra Jain Arrest : अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों के कई मामले जिन पर वे कार्रवाई करते हैं, वे राजनीति से प्रेरित होते हैं।

Update: 2022-05-31 10:45 GMT

Satyendra Jain Arrest : दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ( Satyendra Jain ) को प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Department ) ने 30 मई को हवाला लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया था। करीब 24 घंटे तक चुप्पी साधने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) अपने मंत्री सत्येंद्र जैन के बचाव में सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि ईडी ने फर्जी मामले बनाकर गिरफ्तारी की है।

AAP सरकार कट्टर ईमानदा

सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने 31 मई को प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Department ) द्वारा अपने मंत्री सत्येंद्र जैन ( Satyendra Jain ) की गिरफ्तारी पर केंद्र के खिलाफ बोलते हुए कहा कि यह मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी और सरकार कट्टर ईमानदार है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों के कई मामले जिन पर वे कार्रवाई करते हैं, वे राजनीति से प्रेरित होते हैं।

हवाला केस सत्येंद्र के खिलाफ साजिश

आप के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने सत्येंद्र जैन ( Satyendra Jain ) के ऊपर लगे मामलों का बचाव करते हुए कहा कि मैंने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामले का खुद अध्ययन किया है। यह पूरी तरह से फर्जी है और उन्हें सियासी कारणों से फंसाया जा रहा है। हमें न्यायपालिका में विश्वास है। सत्येंद्र जैन सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं और पाक साफ होकर बाहर आएंगे।

विजय सिंगला मामले को चाहते तो दबा सकते थे

अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी का जिक्र करते हुए कहा कि आपने देखा कि पंजाब में एक मंत्री की ऑडियो रिकॉर्डिंग थी, जिसके बारे में किसी भी जांच एजेंसी या विपक्षी दल को कोई जानकारी नहीं थी। हम चाहते तो मामले को दबा भी सकते थे लेकिन हमने अपने दम पर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। आज विजय सिंगला जेल में है।

केंद्र को सता रहा है जैन का डर

Satyendra Jain Arrest : इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सत्येन्द्र जैन ( Satyendra Jain ) का बचाव करते हुए अपने ट्विट में लिखा था कि सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। इस बीच में कई साल ईडी ( ED ) ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है।

ईडी ने यह कार्रवाई कोलकाता स्थित एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के एक मामले में की है। इस कार्रवाई से करीब एक महीने पहले सत्येंद्र जैन की 4.81 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली थी। वहीं आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने स्वास्थ मंत्री जैन के बचाव में उतर आए हैं। 

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Tags:    

Similar News