Yamunanagar accident News Today: हरियाणा के यमुनानगर में बड़ा हादसा टला- लोगों की भीड़ पर गिरा रावण का जलता पुतला, कई घायल

Yamunanagar accident News Today: देशभर के अलग अलग हिस्सों में बुधवार को दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया. हरियाणा के यमुनानगर में दशहरा कार्यक्रम के दिन बड़ा हादसा होते-होत टल गया है.

Update: 2022-10-05 17:21 GMT

Yamunanagar accident News Today: देशभर के अलग अलग हिस्सों में बुधवार को दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया. हरियाणा के यमुनानगर में दशहरा कार्यक्रम के दिन बड़ा हादसा होते-होत टल गया है. यमुनानगर में रावण दहन के वक्त जलता हुआ रावण कुछ लोगों के ऊपर गिर गया है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है, जिस तरह से जलते हुए रावण का पुतला लोगों को पर गिरा है. इससे कई लोगों के झुलसने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में दशहरा के कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में चुनाव बिगुल फूंक दिया है. मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन करने के बाद लुहनू मैदान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इन संस्थानों की आधारशिला मोदी ने ही 2017 में रखी थी.

दूसरी तरफ राम लीला मैदान में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए है. वहीं लाल किले पर दशहरे के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होने वाली थी. हालांकि कुछ कारणों के चलते वह दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई.

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के अलग अलग जिलों में हुई भारी बारिश ने दशहरा कार्यक्रम में खलल पैदा किया. कई जगह दशहरा कार्यक्रम को नहीं हो सका. कानपुर में तो रावण के पुतले को बारिश से बचाने के लिए पॉलीथीन से ढका गया. यूपी दशहरा कार्यक्रम न होने से मेले में दुकान लगाने वाले दुकान दारों का खासा नुकसान हुआ है.

Tags:    

Similar News