किसान नेताओं का ऐलान, लोगों की गिरफ्तारियों के खिलाफ 6 फरवरी को करेंगे तीन घंटे चक्का जाम

किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि ट्विटर इंडिया ने सरकार के आदेश के कारण किसान एकता मोर्चा, कारवां पत्रिका और हमारे आंदोलन के समर्थकों के ट्विटर और कई अप्रत्यक्ष तौर पर हमारे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे, उन्हें बंद कर दिया है।

Update: 2021-02-01 14:34 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन जारी है। इस बीच किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। किसानों सरकार को चेतावनी दी है कि वह 6 फरवरी को चक्का जाम करेंगे। यह जाम तीन घंटे तक के लिए होगा। 

किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 122 लोगों की सूची जारी की है जो गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इतने दिन बाद सूची जारी की है। सरकार ने इंटरनेट भी बंद कर दिया है। इसके खिलाफ छह तारीख को चक्का जाम करेंगे।

किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि ट्विटर इंडिया ने सरकार के आदेश के कारण किसान एकता मोर्चा, कारवां पत्रिका और हमारे आंदोलन के समर्थकों के ट्विटर और कई अप्रत्यक्ष तौर पर हमारे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे, उन्हें बंद कर दिया है।

Full View

बजट को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली के चारों ओर किसान डटे हुए हैं। लोगों ने उम्मीद की थी इस बजट में किसानों के लिए कुछ होगा। सुबह से कहा जा रहा था इस बजट में ये होगा वो होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट किसानों की आय दोगुनी कर देगा। पिछले साल भारत सरकार ने अपने बजट का 5.1 प्रतिशत कृषि पर खर्च किया था, इस साल 4.3 किया गया है। किसान सम्मान निधि योजना का बजट पिछले साल 75 हजार करोड़ रुपये था इस साल 65 हजार करोड़ रुपये हैं। सरकार ने उलटा गियर लगाया है।

Tags:    

Similar News