Gaighat Shelter Home Patna Case: सुधार गृह से बाहर आई युवती ने खोले राज- बंदना गुप्ता नशे का इंजेक्शन दिलवाकर गलत काम करने के लिये उकसाती थीं

Gaighat Shelter Home Patna Case: राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित गुलजारबाग उत्तर रक्षा महिला गृह से निकलकर एक युवती ने महिला रिमांड होम के अधीक्षिका बंदना गुप्ता (Gaighat Shelter Home superintendent bandana gupta) पर सनसनीखेज आरोप (shelter home scandal in patna) लगाया है.

Update: 2022-01-31 19:00 GMT

प्रतीकात्मक फोटो

Gaighat Shelter Home Patna Case: राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित गुलजारबाग उत्तर रक्षा महिला गृह से निकलकर एक युवती ने महिला रिमांड होम के अधीक्षिका बंदना गुप्ता (Gaighat Shelter Home superintendent bandana gupta) पर सनसनीखेज आरोप (shelter home scandal in patna) लगाया है. युवती महिला रिमांड होम से बाहर आने पर सीधे महिला थाने में पहुंची, जहां उसने कई राज खोले. युवती ने बताया कि, गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह की अधीक्षिका बंदना गुप्ता द्वारा सवासिनों को नशे की सुई देकर अवैध कारोबार करने पर मजबूर किया जाता है.

युवती के इस आरोप से राजनीतिक गलियारे से लेकर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. वहीं युवती ने महिला थाने में अपना दर्द बयां करते हुए आरोप लगाया कि, रिमांड होम की अधीक्षिका बंदना गुप्ता बन्द सवासिनों को नशे का इंजेक्शन दिलवाकर गलत काम करने के लिये उकसाती थीं. जब कोई सवासिन विरोध करती तो, अधीक्षिका द्वारा उसपर बेतहाशा जुल्म ढाया जाता था.

वहीं इस आरोप पर जांच करने पहुंचे समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने रिमांड होम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच के साथ कई तथ्यों की भी जांच की, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला. निदेशक राजकुमार ने बताया कि, युवती इस तरह का आरोप क्यों लगा रही है, यह तो मुझे पता नहीं है. लेकिन जो आरोप अधीक्षिका पर लगाए गए हैं उसका कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है. फिर भी और भी तरीके से मामले की जांच की जा रही है.


Full View

युवती का आरोप है कि, 'अधीक्षिका की बात नहीं मानने पर या विरोध करने पर सवासिनों के साथ मारपीट की जाती है और उन्हें भूखा भी रखा जाता है. उत्तर रक्षा गृह में महिलाओं को इस कदर मजबूर कर दिया जाता है कि वे आत्महत्या करने को विवश हो जाती हैं. सुंदर लड़कियां मैडम की फेवरेट हैं. वे उन्हें खूब मानती हैं. जांच के बहाने उन्हें रिमांड से बाहर भेजा जाता है. लेकिन वैसी लड़कियां जो उनकी बात नहीं मानती वे उन्हें पहले तो परेशान करती हैं. फिर उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बता कर पागल खाने भेज दिया जाता है.' पटना के रिमांड होम से भागी लड़की की खौफनाक कहानी:सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता बाहर के लोगों के साथ भेजकर कहती है- लाइफ बन जाएगी

पटना के गाय घाट इलाके के महिला रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर रिमांड होम में रह चुकी एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि वहां की लड़कियों को बाहर के लोगों के साथ भेजा जाता था। सुपरिटेंडेंट ये कहकर भेजती थी कि जाओ तुम्हारी लाइफ बन जाएगी। जिस जगह पर लड़की से पूछताछ की गई, उसका वीडियो भी सामने आया है। इससे स्पष्ट होता है कि वो किसी थाने का है। क्योंकि, बैकग्राउंड में वायरलेस पर भेजे गए मैसेज की आवाज आ रही थी।

ढाई मिनट के वीडियो में बताई पूरी कहानी

दैनिक भास्कर के हाथ लगे ढाई मिनट के वीडियो में लड़की ने रिमांड होम के अंदर की खौफनाक हरकतों का खुलासा किया है। उसने बताया है कि किस तरह से वहां रह रही लड़कियों का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। लाइफ बनाने के नाम पर गुप्त तरीके से सुंदर लड़कियों को रिमांड होम के बाहर लड़कों के पास भेजा जाता है। अक्सर रिमांड होम में बाहरी लोगों का आना-जाना होता है। जो लड़कियां सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता की बात नहीं मानती हैं, उन्हें दवा खिलाकर पागल बनाया जाता है।

फांसी लगाकर हसीना को मार दिया

लड़की पूरी तरह से डरी हुई थी। डरते हुए उसने वीडियो में बताया कि वहां पर मरने के लिए जाएं। वंदना गुप्ता के खिलाफ हम बोल रहे हैं न, तो हम जाएंगे तो वो मार देगी। वहां जान से मार दिया जाता है। हसीना को वहां फांसी लगा दी गई थी। अभी तक पागलखाने में उसका कंकाल होगा। हसीना ने सुसाइड नहीं किया था। उसे मारा गया था। हसीना अपनी जिंदगी जीना चाहती थी।

तड़प कर मर गई वो दीदी

लड़की ने बताया कि 10 साल से लड़कियां वहां रहती हैं। पक जाती हैं। वो भी अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। वहां कहा जाता है कि आती हो कानून की तरफ से, पर जाओगी वंदना गुप्ता की तरफ से। वहां मरियम और एक लड़की थी। उसका छोटा बच्चा भी था। वो बीमार थी। लेकिन उसे हॉस्पिटल लेकर नहीं गई। उससे वंदना गुप्ता ने 4 हजार रुपए मांगे थे। जब उसे रुपए नहीं मिला तो हॉस्पिटल भी नहीं भेजा। 10 दिन से वो खाना नहीं खा रही थी। इसके बाद वो दीदी मर गई।

सुंदर लड़कियों को बाहर भेजा जाता है

घबराई हुई लड़की ने वीडियो में कबूल किया कि उसके साथ भी ऐसी हरकत हुई थी। बहुत लोग आते हैं, जिन्हें लड़की पहचानती नहीं है। वहां रहने वाली सुंदर लड़किया वंदना गुप्ता की चहेती बनी हुई है। जो लड़कियां मैडम के खिलाफ होती हैं, उन्हें वो देखना तक नहीं चाहती हैं। सुंदर लड़कियों को बाहर भेजती हैं।

मैं अपना जीवन जीना चाहती थी। सबका साथ देना चाहती थी। मेरा कोई सपोर्ट नहीं करती है। इस कारण अपना मुंह नहीं खोल पाई। वहां 200 लड़कियां भूली-भटकी और 300 लड़कियां लव मैरिज के मामले में रह रही हैं। जबकि, कुछ लड़कियों को पागलखाने में रखा गया है। मैडम के खिलाफ में जो लड़कियां होती हैं, उन्हें दवा खिलाकर पागल करार दिया जाता है।

Tags:    

Similar News