Gautam Adani News : अंबानी के बाद अब टाटा समूह को झटका, हर महीने 56,700 करोड़ रुपए कमा रहा अडानी ग्रुप

Gautam Adani News : अडानी ग्रुप (Adani Group) ने आज के कारोबार में मार्केट कैप की दौड़ में टाटा ग्रुप (Tata group) को पीछे छोड़ दिया है, गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली अडानी समूह की फर्मों का संयुक्त एम कैप टाटा ग्रुप के 21.04 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के मुकाबले बढ़कर 21.14 लाख करोड़ रुपये हो गया...

Update: 2022-09-17 09:07 GMT

Gautam Adani News : अंबानी के बाद अब टाटा समूह को झटका, हर महीने 56,700 करोड़ रुपए कमा रहा अडानी ग्रुप

Gautam Adani News : अडानी ग्रुप (Adani Group) ने आज के कारोबार में मार्केट कैप की दौड़ में टाटा ग्रुप (Tata group) को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली अडानी समूह की फर्मों का संयुक्त एम कैप टाटा ग्रुप के 21.04 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के मुकाबले बढ़कर 21.14 लाख करोड़ रुपये हो गया।

अडानी ग्रुप को हुआ 9052 करोड़ का मुनाफा

बता दें कि अडानी समूह ने टाटा ग्रुप के लिए 33,763 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के नुकसान की तुलना में मार्केट कैप में 9,052 करोड़ रुपये का लाभ देखा। आज के बाजार पूंजीकरण को ध्यान में रखते हुए, अडानी समूह ने समूह की सात कंपनियों के 52-सप्ताह के निचले स्तर के एमकैप से 12.70 लाख करोड़ रुपये या 150 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। हालांकि, अडानी समूह को 52-सप्ताह के हाई से मार्केट कैप में 8.2 प्रतिशत या 1.88 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

अडानी ग्रुप की हर महीने 56,700 करोड़ की कमाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तीन साल से भी कम समय में अडानी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों (Adani Group Listed Companies) ने निवेशकों की वेल्थ में 18.7 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 234 अरब डॉलर का इजाफा किया है। 2019 के अंत में इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप (Adani Market Cap) दो लाख करोड़ रुपये था। इसके बाद ग्रुप ने हर महीने शेयरहोल्डर्स के लिए औसतन 56,700 करोड़ रुपए जोड़े हैं। इस दौरान टाटा ग्रुप ने नौ लाख करोड़ रुपये और रिलायंस ने 7.4 लाख करोड़ रुपये जोड़े।

ईडन कैपिटल की लिस्ट में मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर

ईडन कैपिटल की लिस्ट में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह 17.49 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर आया। बता दें कि इसमें से रिलायंस इंडस्ट्रीज (मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी भारतीय फर्म) ने अकेले ग्रुप के मार्केट कैप में 17 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया।

दुनिया के दूसरे अमीर आदमी बने गौतम अडानी

अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में, अडानी समूह का एमकैप 264.9 बिलियन था, जो टाटा (263.6 बिलियन डॉलर) और आरआईएल समूह (219.1 बिलियन डॉलर) से काफी आगे था। बता दें कि फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के अनुसार गौतम अडानी और परिवार 155.1 अरब डॉलर की संयुक्त संपत्ति के साथ दुनिया में तीसरे सबसे अमीर थे, आज 4.8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 91.9 बिलियन डॉलर है। अंबानी अरबपतियों के सूचकांक में आठवें स्थान पर हैं।

Tags:    

Similar News