Gopalganj News : अपराध और भ्रष्ट नौकरशाही के खिलाफ हुंकार, कहा जनता को जनता होने का अहसास करना जरूरी

Gopalganj News : जनजागरण संघ के संयोजक संजय स्वदेश ने कहा कि देश आजादी का अम्रत महोत्सव मना रहा है। क्रांति और आंदोलन की भूमि बिहार (Bihar) अपराधियों के भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त है

Update: 2022-01-15 10:11 GMT

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प यात्रा

Gopalganj News : भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को लेकर एक संकल्प यात्रा की शुरुआत गांधी आश्रम हथुआ (Gandhi Ashram Hathua) से हुई। जनजागरण संघ के संयोजक समाजिक कार्यकर्ता संजय स्वदेश ने हथुआ के गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) की शुरुआत की। यह यात्रा गांधी आश्रम चंपारण तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य अपराधियों के भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में जनता का मनोबल बढ़ाना है।

यात्रा के शुभारंभ के मौके पर संजय स्वदेश ने कहा कि देश आजादी का अम्रत महोत्सव मना रहा है। क्रांति और आंदोलन की भूमि बिहार (Bihar) अपराधियों के भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। देश आजाद हो गया, लेकिन जनता भय और भ्रष्टाचार के अभी भी मुक्ति की आस में है। अपराधियों के अत्याचार और उनकी हिंसा से जनता उनके खिलाफ खड़ी नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिकारियों की मनमानी से आगे चुप है। जो जिम्मेदारी नौकरशाही को निभानी चाहिए, वह उससे विमुख है। इस विषम परिस्थिति में यह जरूरी हो जाता है कि गांधी मार्ग से इस भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता उठ खड़ी हो।

संजय स्वदेश ने कहा कि यात्रा गांधी की कर्मभूमि चंपारण तक अनेक पंचायतों से होकर जाएगी, जहां जगह जगह लोगों से मेल मुलाकात के दौरान बिहार में अपराधियों के भय और नौकरशाही के भ्रष्टाचार के असर और इसके खत्म करने के मुद्दे पर बातचीत होगी। जनता को इस बात का अहसास कराया जाएगा कि वह जनता है और वे भी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जनता होने अहसास जताए तथा भय और भ्रष्टाचार की लड़ाई को मजबूत करें।

यात्रा के शुभारंभ से पहले पूर्व बैंकर प्रेम कुमार सिन्हा, नागेंद्र तिवारी, पूर्व मुखिया अशोक साह, सामाजिक कार्यकर्ता हसन राजा खान, ध्रुप साह, मुन्ना मदनवाल, अशोक महतो, रामचंद्रर राम, शशि भूषण कुशवाहा, सुधीर चौधरी, उपेन्द्र शर्मा, मुन्ना पटेल, अरुण श्रीवास्तव, अनवर हुसैन बलराज जी, बीरबल महतो, प्रदीप सिंह, गोनू कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा,अरविंद सिंह, जितेंद्र पाठक, मृत्युंजय कुमार, गोविंद गुप्ता, समेत सैकड़ों लोगों ने भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय स्वदेश की संकल्प यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दी।

Tags:    

Similar News