Grand Mosque Dome Collapses: इंडोनेशिया की मस्जिद के विशाल गुंबद में लगी भीषण आग, देखते ही देखते भरभराकर गिर गया विशाल गुम्बज, Watch Video

Grand Mosque Dome Collapses: इंडोनेशिया (Indonesia) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ऐतिहासिक मस्जिद का गुंबद उस समय ढह गया जब मस्जिद में भीषण आग लग गई।

Update: 2022-10-20 04:25 GMT

Grand Mosque Dome Collapses: इंडोनेशिया की मस्जिद के विशाल गुंबद में लगी भीषण आग, देखते ही देखते भरभराकर गिर गया विशाल गुम्बज, Watch Video

Grand Mosque Dome Collapses: इंडोनेशिया (Indonesia) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ऐतिहासिक मस्जिद का गुंबद उस समय ढह गया जब मस्जिद में भीषण आग लग गई। इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर (Islamic Center) की बड़ी मस्जिद (Mosque Fire) में बुधवार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। इस भीषण आग में धुएं का गुबार बन गया जो कई किलोमीटर दूर से भी देखा गया।

जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह गुंबद भी गिरता नजर आ रहा है। वहीं अधिकारियों ने कहा है कि मस्जिद ढहने के इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। गल्फ टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद की मरम्मत के दौरान आग लगने से गुंबद नष्ट हो गया। इंडोनेशियाई मीडिया के मुताबिक दोपहर 3 बजे आग लगने के तुरंत बाद दमकलकर्मियों को सूचित किया गया।

जिसके बाद कम से कम दस दमकलें भेजी गईं और आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। बता दें यह मस्जिद स्थानीय लोगों के लिए बहुत धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है। इस्लामिक सेंटर परिसर में मस्जिद के अलावा शैक्षिक, वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी हैं। वही 20 साल पहले मरम्मत के दौरान इस मस्जिद (Mosque Fire) के गुंबद में आग लगी थी। अक्टूबर 2002 की आग को बुझाने में पांच घंटे लगे थे।

Tags:    

Similar News