FIR के बाद ग्रेटा थर्नबर्ग ने किया एक और ट्वीट, कहा-अब भी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हूं

पर्यावरण ऐक्टिविस्ट के रूप में जानी जाने वालीं ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर की खबर भी सामने आई है, ग्रेटा ने इसके बाद एक और ट्वीट कर किसानों को समर्थन की बात कही है..

Update: 2021-02-04 14:10 GMT

जनज्वार। तीन नए कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों के आंदोलन के बीच विदेश के कुछ नामचीन शख्सियतों के द्वारा समर्थन का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। विदेशी शख्शियतों द्वारा समर्थन के मुद्दे पर देश में दो तरह की विचारधाराएं सामने आ रही हैं। विदेश मंत्रालय ने भी इसमें दखल दी है, वहीं बॉलीवुड और खेल जगत भी खुलकर सामने आ गया है।

पर्यावरण ऐक्टिविस्ट के रूप में जानी जाने वालीं ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर किए जाने की खबर भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्वीट अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। उधर ग्रेटा ने इसके बाद एक और ट्वीट कर किसानों को समर्थन की बात कही है।

पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने वृहस्पतिवार को फिर ट्वीट करके कहा है कि वे किसानों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'मैं किसानों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के साथ हूं। कोई भी नफरत, धमकी इसे बदल नहीं सकती।'

ग्रेटा थनबर्ग के भड़काऊ ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा एक एफआईआर दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडियन पैनल कोड की धारा- 153 A, 120 B के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है।

इससे पहले ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा था भारत सरकार पर किस तरह दबाव बनाया जा सकता है, इसके लिए उन्होंने अपनी कार्य योजना से से संबंधित एक दस्तावेज भी साझा किया, जिसे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा मुहिम की हिस्सा बताया गया। कई हलकों में इसकी निंदा की गई थी। बाद में खबर आई कि दस्तावेज यानी टूलकिट को उनके द्वारा हटा लिया गया।

उनके इस ट्वीट पर विदेश मंत्रालय भी हरकत में आया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह देखकर दुख हुआ कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा थोपने के लिए इस तरह का बयान जारी कर रहे हैं। किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करना जरूरी है। इसके बाद, राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट से जुड़े तमाम लोगों ने इंडिया टुगेदर और इंडिया अगेंस्ट प्रोपेगैंडा हैशटैग्स पर कई ट्वीट किए थे

इधर, बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने ग्रेटा थनबर्ग पर तंज भरे लहजे में टिप्प्णी की। उन्होंने कहा कि मैं ग्रेटा थनबर्ग को बाल वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव करती हूं। इस पर भारत सरकार को पर अमल करना चाहिए। ग्रेटा ने भारत को अस्थिर करने की साजिश में अपनी बड़ी सेवा दी है। हालांकि इसके बाद वे खुद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं।

Tags:    

Similar News