Gujrat Crime News : पाटन में 14 वर्षीय किशोरी को गंजा कर सड़क पर निकाली गई परेड, 35 के खिलाफ दर्ज हुई FIR 22 गिरफ्तार

गाँव में परेड करने से पहले उसके गंजे सिर पर एक गर्म तवा रखा गया था, जो उसके पिता सहित उसके समुदाय के पुरुषों द्वारा मिले दंड के रूप में था। उसके बाद उसे पूरे गांव में सड़क पर घुमाया गया...

Update: 2021-11-14 08:11 GMT
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gujrat Crime News : गुजरात के पाटन शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल लड़की का मुंडन करके सड़क पर उसकी परेड निकाली गई। कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ संबंध होने के कारण उसका चेहरा काला कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 10 नवंबर की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग उस लड़की के हाथ बांधकर उसका सिर मुंडवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके चेहरे को कालिख से काला किया गया और गाँव में परेड करने से पहले उसके गंजे सिर पर एक गर्म तवा रखा गया था, जो उसके पिता सहित उसके समुदाय के पुरुषों द्वारा मिले दंड के रूप में था। उसके बाद उसे पूरे गांव में सड़क पर घुमाया गया। 

Full View


पुलिस ने कहा, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बच्ची को मदद के लिए रोते-बिलखते हुए देखा। गंजा करने के बाद वह लड़की रो रही थी। इस दौरान गांव के कई लोगों ने उसका खूब मजाक भी उड़ाया। इसके बाद पीड़ित लड़की की उसी दिन उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों ने एक व्यक्ति के साथ शादी कर दी।

पाटन जिले में 14 साल की किशोरी को वाडी आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति के साथ भागने के आरोप में गंजा कर सड़क पर उसकी परेड निकाली। इस घटना के बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News