Punjab Election 2022: कांग्रेस में शामिल होंगे क्रिकेटर Harbhajan Singh? Navjot Singh Sidhu से की मुलाकात

Update: 2021-12-15 13:51 GMT

Punjab Election 2022: क्रिकेटर हरभजन सिंह के राजनीति में आने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार हरभजन के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी वजह बनी है पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से ट्वीट की गई एक तस्वीर। भज्जी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धू ने इसे संभावनाओं से भरी तस्वीर बताया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के हरभजन की तस्वीर शेयर करने के बाद से भारत के स्टार स्पिनर के कांग्रेस ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह तस्वीर संभावनाओं से भरी हुई है। ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, ''भारत के स्टार भज्जी के साथ संभावनाओं से भरी हुई तस्वीर।''


इससे पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें उड़ी थी। जिसके बाद खुद हरभजन सिंह को सामने आना पड़ा था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों को झूठा बताया था। इससे पहले हरभजन की 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हुई थीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

Similar News