Harsh Mahajan Kaun Hain : कौन हैं कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार हर्ष महाजन, आज थाम लिया BJP का दामन

Harsh Mahajan Kaun hain : हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन ने बुधवार को अपना पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Update: 2022-09-28 12:06 GMT

Harsh Mahajan Kaun Hain : कौन हैं कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार हर्ष महाजन, आज थाम लिया BJP का दामन

Harsh Mahajan Kaun hain : हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन ने बुधवार को अपना पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हर्ष महाजन ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हर्ष महाजन को 6 बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का राइट हैंड माना जाता था। इसी वजह से कांग्रेस हाईकमान ने वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हर्ष महाजन को इसी साल मई माह में पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया।

Harsh Mahajan Profile : हर्ष महाजन का प्रोफाईल

67 वर्षीय हर्ष महाजन पूर्व विधानसभा स्पीकर व पूर्व मुख्यमंत्री देशराज महाजन के पुत्र हैं। 12 दिसंबर 1955 को उनका जन्म चंबा में हुआ था। हर्ष दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से B.Com और MBA की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। 7 जून 1983 में उनकी शादी उमा महाजन से हुई थी।

Political Career : राजनीतिक कैरियर

हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया। 2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

कांग्रेस ने उन्हें शिमला नगर निगम चुनाव का भी दायित्व सौंपा, लेकिन महाजन ने विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ‌BJP जॉइन की है।

हर्ष महाजन से पहले वीरभद्र सिंह के खास रहे पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट एवं विधायक पवन काजल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दाम थाम चुके हैं। ऐसे में चुनावी बेला में कांग्रेस का कुनबा निरंतर बिखरता जा रहा है। इसी तरह नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा भी कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर चुके हैं। पवन काजल और लखविंद्र राणा पहले भाजपा से ही कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन हर्ष महाजन की पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है।

हर्ष महाजन पार्टी के बहुत पुराने सिपाही थे, उन्‍होंने आखिर चुनाव से पहले पार्टी का दामन क्‍यों छोड़ा? यह सवाल हर किसी के जहन में है। बताया जा रहा है वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में बिखराव की स्थिति भी इसका कारण है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एकछत्र नहीं हैं। हर वरिष्‍ठ नेता खुद को सीएम फेस का दावेदार मान रहा है व हर नेता अपनी राह पर चल रहा है। कुछ लोग टिकट चयन को लेकर हुए निर्णयों को भी इसके पीछे मान रहे हैं। खैर अभी तक हर्ष महाजन ने पार्टी छोड़ने की वजह नहीं बताई है।

Tags:    

Similar News