Haryana News : युवक को K3C मॉल से आई लड़कियों ने पीटा, बेइज्जती से परेशान होकर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Haryana News : कई दिन पहले K3C मॉल से आई 10-12 लड़कियों ने रामनगर निवासी 23 वर्षीय अमन की पिटाई की, पिटाई होने और वीडियो वायरल होने से उसे बेइज्जती महसूस हुई, परेशान होकर अमन ने जहरीली वस्तु निकलकर अपनी जान दे दी...

Update: 2022-02-24 08:36 GMT

युवक को K3C मॉल से आई लड़कियों से पीटा

Haryana News : हरियाणा के करनाल जिले में एक युवक ने मारपीट से हताश होकर जहरीला पदार्थ निकलकर जान दे दी। बता दें कि कई दिन पहले K3C मॉल से आई 10-12 लड़कियों ने रामनगर निवासी 23 वर्षीय अमन की पिटाई की थी। पिटाई होने और पिटाई का वीडियो वायरल होने से उसे बेज्जती महसूस हुई। जिसके बाद परेशान होकर अमन ने जहरीली वस्तु निकलकर अपनी जान दे दी।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि इस मामले में अमन के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। रामनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमन के पिता हरीश कुमार ने बताया कि वे राम नगर करनाल में किराए में रहते हैं। उसका एक लड़का और दो लड़कियां हैं। लड़का 23 वर्षीय अमन मुगल कैलान मार्केट करनाल में प्राइवेट नौकरी करता था। 21 फरवरी को दुकान मालिक ने दुकान के काम से उसे सेक्टर 12 भेजा था। वहां के 36 मॉल के तरफ से एक लड़का भागते हुए आया और उसके पीछे छुप गया। उसने उसे कहा कि बचा लो, कुछ लड़कियां उसके साथ मारपीट कर रही हैं। इतनी देर में 10 से 12 लड़कियां केजरीवाल से आई। लड़कियों को आते हुए देखकर उसके पीछे छुपा लड़का भाग गया, जिसे वह नहीं जानता है लेकिन उन लड़कियों ने आते ही अमन को पीटना शुरू कर दिया।

लड़कियों ने अमन को बुरी तरह से पीटा

लड़कियां आते ही अमन पर हमलावर हो गई और कहने लगी कि मीडिया वालों को तुम ने ही बुलाया है। तुझे इस बात का मजा चखाते हैं। जिसके बाद लड़कियों से अमन को उसे बुरी तरह से पीटा। इससे अमन मानसिक तौर पर परेशान हो गया। परेशानी के चलते अमर ने जहरीली वस्तु खा ली। अमन की जान बचाने के लिए इलाज के लिए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनके बेटे अमन की मौत हो गई।

पुलिस ने की अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बता दें कि इस मामले में इंस्पेक्टर किरण का कहना है कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। परिजन अमन का शव लेने आ गए हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News