Hijab Row : हिजाब विवाद पर भड़की दंगल गर्ल जायरा वसीम, कहा - 'धार्मिक दायित्व को पूरा करने से रोकना अन्याय'

Hijab Row : लंबे अरसे बाद जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की सख्त आलोचना करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है।

Update: 2022-02-20 04:38 GMT

Hijab Row : कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद ( Hijab controversy ) थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुदृदे पर कंगना रणौत से लेकर जावेद अख्तर तक खुलकर अपना मत रख चुके हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में आखिरी बार नजर आने वाली दंगल गर्ल जायरा वसीम ( Dangal Girl Zaira Wasin ) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है। हिजाब विवाद से नाराज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की सख्त आलोचना करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है।

दंगल गर्ल जायरा ( Zaira Wasim ) ने हिजाब को भगवान के प्रति एक दायित्व करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक महिला कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती है। लेकिन उस व्यवस्था का विरोध करती हूं जो महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए न केवल रोकता है बल्कि उसे परेशान भी किया जा रहा है।

लोगों की सोच गलत है

जायरा वसीम (  Zaira Wasim ) अपने पोस्ट में लिखती हैं हिजाब पहनना एक विकल्प है। यह सोच गलत है। इस तरह की सोच अज्ञानता की वजह से बनी है। हिजाब इस्लाम में एक विकल्प नहीं, बल्कि एक दायित्व है। अल्लाह, जिसे वह प्यार करती है और जिसे वह खुद को सौंप चुकी है, उसके द्वारा दिए गए एक दायित्व को पूरा करने के लिए महिला हिजाब पहनती है।

न करें इस बात के लिए मजबूर

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा और हिजाब में से किसी एक का चयन करने के लिए बाध्य करना अन्याय है। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ यह एक साजिश है। उन्हें शिक्षा और हिजाब में से किसी एक को चुनने के लिए बाध्य करना पूरी तरह से अन्याय है। आप उन्हें एक बहुत विशिष्ट विकल्प बनाने के लिए मजबूर करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बहुत दुखद है कि यह सब 'महिला सशक्तिकरण के नाम पर' किया जा रहा है।

Hijab Row : बता दें कि दंगल गर्ल जायरा वसीम ( Dangal Girl Zaira Wasim ) ने 2019 में बॉलीवुड छोड़ दिया था। हिजाब विवाद के बाद से वो धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर वापस कर रही हैं। जायरा ने हाल ही में एक पोस्ट में कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर सभी से साझा की है। अपने पोस्ट में उन्होंने हिजाब पर प्रतिबंध और कर्नाटक में कई छात्रों को होने वाले उत्पीड़न की आलोचना की है।

Tags:    

Similar News