Hyderabad : पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप में भाजपा नेता T Raja गिरफ्तार

Hyderabad: हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ( BJP MLA T Raja arrested ) गिरफ्तार।

Update: 2022-08-23 04:59 GMT

भाजपा के हिंदूवादी नेता टी राजा। 

Hyderabad : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के कट्टरवादी हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह ( BJP MLA T Raja arrested ) को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टी राजा पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आरोप है। बीती रात से इस बात को लेकर हैदराबाद दक्षिणी डीसीपी के कार्यालय पर भाजपा विधायक टी राजा के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन जारी था। टी राजा गोशामहल क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं।

बता दें कि बीती रात से ही दक्षिण हैदराबाद में टी राजा ( T Raja arrested ) के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगाया। उनपर यह आरोप है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकीके खिलाफ जारी अपने बयान में पैंबम्बर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। हैदराबाद के दबीरपुरा भवानी नगर में जारी प्रदर्शन में एआईएमआईएम के नेता भी शामिल थे। वहीं हैदराबाद के कई इलाकों में लोगों ने टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

टी राजा के खिलाफ आईपीसी 295 के तहत हुआ था मामला दर्ज

वहीं हैदराबाद दक्षिण के डीसीपी पी साईं चैतन्य ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा विधायक राजा सिंह ( BJP MLA T Raja ) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात से साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन जारी है। टी राजा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने टी राजा को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तारी के बाद टी राजा ने पेश की सफाई

हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ( BJP MLA T Raja ) ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया। क्या हमारे राम, राम नहीं हैं। माता-सीता हमारी मां नहीं है। अगर है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों? 

टी राजा सिंह के खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली थी। दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशनों पर लोगों ने प्रदर्शन किया। डीसीपी चैतन्य ने बताया कि विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

क्या है विवादित वीडियो

हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ( BJP MLA T Raja Singh ) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद ( Prophet Mohammad ) को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी।  

 

Tags:    

Similar News