हैदराबाद के किसानों ने 'चक्का जाम' के बजाय निकाली बैलगाड़ी रैली

वाम दलों के सदस्य विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग पर तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए हुए दिखे। बाद में शहर में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम के कारण प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया।

Update: 2021-02-06 15:27 GMT

हैदराबादकृषि कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में यहां किसानों ने शनिवार को किसान यूनियनों द्वारा 'चक्का जाम' के आह्वान पर 'बैलगाड़ी रैली' निकाली।

हयातनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैली में कांग्रेस, भाकपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के साथ कई अन्य लोगों की भागीदारी देखी गई। उन्होंने तिरंगे लहराए और क्रांतिकारी गीतों के साथ सड़कों पर रैली निकाली।

मालरेड्डी रामरेड्डी और अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Full View

वाम दलों के सदस्य विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग पर तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए हुए दिखे। बाद में शहर में कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम के कारण प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया।

Tags:    

Similar News