बीमार मां की सेवा के लिए IAS ने ठुकराया जिला कलेक्टर का पद, जमकर हो रही तारीफ

अनूप सिंह ने शासन को बताया कि वो अभी मां की सेवा करना चाहते हैं। इस वजह से फिलहाल कलेक्टर के पद को स्वीकार नहीं कर सकते...

Update: 2021-05-12 10:09 GMT

जनज्वार डेस्क। आज देश के हर युवा का सपना होता है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करे। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से ही यह सपना किसी-किसी का ही पूरा होता है। मक़ध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवा आईएएस अधिकारी ने अपनी बीमार मां की सेवा के लिए कलेक्टर का पद ठुकरा दिया।

अनूप कुमार सिंह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बीते दिनों उन्हें दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया था। शासन की ओर से आदेश भी आ गया लेकिन अनूप कुमार सिंह ने शासन को बताया कि उनकी माँ की तबियत ठीक नहीं है।

अनूप सिंह ने शासन को ये भी बताया कि वो अभी मां की सेवा करना चाहते हैं। इस वजह से फिलहाल कलेक्टर के पद को स्वीकार नहीं कर सकते।

इनके इनकार करने के बाद सरकार ने आठ मई को इस आदेश को निरस्त कर दिया था। अनूप कुमार सिंह की जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है।

अनूप सिंह जबलपुर में वर्त्तमान समय में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ्य है इसके पहले वो जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर थे। अनूप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं, शांत स्वाभाव और काम के प्रति वो हमेशा स्ट्रिक्ट रहते हैं। जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Tags:    

Similar News