Ind vs NZ: Ajaz Patel ने रचा इतिहास! एक पारी में लिए 10 के दस विकेट
Ind vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एजाज पटेल ने शनिवार को भारतीय पारी के सभी 10 विकेट झटककर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर भारतीय स्पिनर अनिल कुंबल की बराबरी की।
Ind vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एजाज पटेल ने शनिवार को भारतीय पारी के सभी 10 विकेट झटककर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर भारतीय स्पिनर अनिल कुंबल की बराबरी की। एक ही पारी में 10 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल करने वाले एजाज पटेल दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा अनिल कुंबले के अलावा इंग्लैंड के जिम लेकर भी कर चुके हैं। मुंबई में जन्मे एजाज ने अपने घर पर इतिहास रचा है और विदेशी जमीन पर पारी में 10 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने हैं।
एजाज पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने विदेशी जमीन पर एक टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के जिम लेकर ने अपने देश के मैनचेस्टर में 10 विकेट लिए थे. वहीं कुंबले ने भी भारत में ही ये कारनामा किया था. एजाज का मुंबई से अलग की लगाव लगता है. उनका जन्म भी इसी शहर में हुआ था. एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में ही हुआ था. जब वह आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं. अब वह अपनी जन्मभूमि पर भारत को ही मात देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. एजाज जब 10 विकेट लेकर पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तब भारतीय टीम ने पटेल का खड़े होकर अभिवादन किया और अंपायरों ने उन्हें वह गेंद भी सौंप दी जिससे उन्होंने 10 विकेट लिए.
एजाज के करियर की हैरान करने वाली बात ये है कि वह न्यूजीलैंड में अभी तक खाता तक नहीं खोल पाए हैं. न्यूजीलैंड में इस खिलाड़ी ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें विकेट नहीं लिए हैं. जबकि घर से बाहर उन्होंने अपना जलवा दिखाया है. एजाज उपमहाद्वीप में खासे सफल रहे हैं.
एजाज ने शुरू से ही भारत को परेशान किया और किस्मत ने भी उनका साथ देती हुई नजर आई. उनकी गेंद पर टॉम ब्लंडल ने मैच के पहले दिन शुभमन गिल को आउट करने का चांस छोड़ दिया था. लेकिन अगली ही गेंद पर गिल आउट हो गए. विराट कोहली को भी उन्होंने आउट किया. वह एलबीडब्ल्यू हुए. इस एलबीडब्ल्यू को लेकर हालांकि विवाद हुआ लेकिन कोहली को आउट दिया गया. भारत ने पहले दिन चार विकेट खो थे. दूसरे दिन भी एजाज ने पहले दिन की तरह प्रदर्शन किया और भारत के बाकी के सभी छह विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कुल 47.5 ओवर गेंदबाजी की और 119 रन देकर सभी विकेट ले गए. उन्होंने कुल 19 मेडन ओवर फेंके.