IND vs PAK Asia Cup SCORE: विराट कोहली के दम पर भारत ने पाकिस्तान को दिया 182 रन का लक्ष्य
India vs Pakistan, Asia Cup 2022 Super 4 Live Score: सुपर चार में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
IND vs PAK Asia Cup SCORE: विराट कोहली के दम पर भारत ने पाकिस्तान को दिया 182 रन का लक्ष्य
India vs Pakistan, Asia Cup 2022 Super 4 Live Score: सुपर चार में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया है. विराट कोहली ने शानदार 59 रनों की पारी खेली. पिछले रविवार को एशिया कप के ग्रुप चरण में भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में हराया था. उस समय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था. विराट ने भी बल्ले से 35 रन का योगदान दिया था.
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह।
live update ind vs pak:
- टॉस जीतकर पाकिस्तान ने फील्डिंग का फैसला लिया है।
- केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दी।
- पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का शानदार अर्धशतक।
- भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। विराट कोहली ने शानदार 60 रनों की पारी खेली।
- भारत ने पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया है।
- विराट कोहली ने 40 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली।