Jammu Kashmir News: जम्‍मू कश्‍मीर में फ‍िर आतंकी हमला, दो को मारी गोली, एक ब‍िहार दूसरा नेपाल का है रहने वाला

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में काम करने वाले बाहरी श्रमिकों को निशाना साधा जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनंतनाग में भी दो गैर स्थानीय मजदूर आतंकी हमले में घायल हो गए हैं।

Update: 2022-11-03 15:42 GMT

Jammu Kashmir News: जम्‍मू कश्‍मीर में फ‍िर आतंकी हमला, दो को मारी गोली, एक ब‍िहार दूसरा नेपाल का है रहने वाला

Jammu Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बोंदियालगाम में एक निजी स्कूल में काम कर रहे दो गैर स्थानीय मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूर बिहार का है, जबकि दूसरा मजदूर नेपाल का रहने वाला है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर में काम करने वाले बाहरी श्रमिकों को निशाना साधा जा रहा है। 24 स‍ितंबर को पुलवामा ज‍िले के रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने 2 मजदूरों पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया था। यह दोनों घायल मजदूर बिहार के बेतिया ज़िले के रहने वाले थे। इससे पूर्व पांच अगस्‍त को भी आतंकवाद‍ियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में बाहरी मजदूरों पर निशाना साधा। आतंकियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। ये सभी मजदूर भी बिहार के रहने वाले थे।

आतंकियों ने अब फिर से बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया। यह दोनों मजदूर अनंतनाग जिले के बोंडियालगाम में एक निजी एसएपीएस स्कूल में काम कर रहे थे। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

आतंकी हमले में दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अनंतजिले में एक प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले दो गैरकश्मीरियों पर आतंकियों ने गोली चलाई। अभी इस घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इससे पहले भी कश्मीर में बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों के कामगारों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। अभी कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के कन्नौज के दो मजदूरों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले राजस्थान के एक बैंक मैनेजर की बैंक में घुसकर आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tags:    

Similar News