Jharkhand Bus Accident: गिरिडीह से रांची जा रही बस नदी में गिरी, 7 की मौत, 13 घायल, 50 यात्री सवार थे, पीएम ने ट्वीट किया

Jharkhand Bus Accident: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सिवाने नदी पुल से एक बस के गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Update: 2022-09-17 17:37 GMT

Jharkhand Bus Accident: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सिवाने नदी पुल से एक बस के गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्घटनाग्रस्त बस गिरिडीह जिले से रांची आ रही थी। नदी पुल के पास बने एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। बस में सवार सभी 52 लोग सिख समुदाय के हैं। सभी कीर्तन के लिए जा रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरिडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग के तातीझरिया में सिवाने नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के बाद कई घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि अगर बस नदी के बीच में पानी में गिर जाती तो नुकसान और अधिक हो सकता था। अभी भी कुछ यात्री बस के अंदर फंसे हुए हैं और हम गैस कटर की मदद से निकाल रहे हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तातीझरिया में बस के पुल से गिरने से यात्रियों के नुकसान से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। हादसे का शिकार हुए पीड़ित परिवारों को भगवान शक्ति दें। राहत और जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Tags:    

Similar News