Dhanbad Mine Accident: धनबाद के बंद पड़े लौहपट्टी माइंस में कोयले के अवैध खनन के दौरान हादसा, दो की मौत

Dhanbad Mine Accident: झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत निरसा के गोपीनाथपुर में पिछले 1 फरवरी को अवैध उत्खनन के दौरान हुई घटना में दर्जन से अधिक लोगों की मौत को लोग अभी भूल भी नहीं पाए है

Update: 2022-02-08 14:05 GMT

Dhanbad Mine Accident: धनबाद के बंद पड़े लौहपट्टी माइंस में कोयले के अवैध खनन के दौरान हादसा, दो की मौत

विशद कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Mine Accident: झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत निरसा के गोपीनाथपुर में पिछले 1 फरवरी को अवैध उत्खनन के दौरान हुई घटना में दर्जन से अधिक लोगों की मौत को लोग अभी भूल भी नहीं पाए है कि जिले के महुदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसीसीएल के लोहपट्टी कोलियरी के चार नंबर बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान आज 8 फरवरी की सुबह चाल धंसने से मलबे में दबकर एक मासूम बच्ची सहित दो की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।


चाल के धँसते ही अवैध उत्खनन कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में आंशिक रूप से दबे घायलों को निकाल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची महुदा पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन मंगवा कर भारी मलबे के नीचे दबे एक लड़की और एक युवक को निकाला है, उनदोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया।


मरने वालों में जामडीहा विनोद महतो जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। तथा दूसरे की पहचान लिया राखी कुमारी उम्र 13 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने के प्रयास में जुटी रही लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को शव नहीं मिल पाया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण लोगों के साथ मिलकर जेसीबी मशीन के द्वारा खदान के मुहाने को बंद करवाने की खबर है।

Tags:    

Similar News