Kamaal R Khan News: कमाल आर खान हुए अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तारी के बाद अचानक की सीने में दर्द की शिकायत
Kamaal R Khan News: कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) उर्फ़ केआरके (KRK) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kamaal R Khan News: कमाल आर खान हुए अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तारी के बाद अचानक की सीने में दर्द की शिकायत
Kamaal R Khan News: कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) उर्फ़ केआरके (KRK) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट केआरके को मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया था। उनकी यह गिरफ्तारी 2020 के एक विवादित ट्वीट को लेकर हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जैसे ही KRK मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए उन्हें मलाड पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद कमाल राशिद खान को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
केआरके को हुआ क्या?
केआरके की गिरफ्तारी के बाद उनको कल बोरीवली कोर्ट मे पेश किया गया था जहाँ उनको 14 दिन खव लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला हुआ था लेकिन उसके कुछ ही घंटो बाद उनकी तबियत अचानक खराब होने के कारण मुम्बई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के हवाले से पता चला कि केआरके की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उनके सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद उनको शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।
ऋषि कपूर, इरफ़ान खान पर किए थे विवादित कमेंट
दरअसल, 2020 में कमाल राशिद खान ने अभिनेता ऋषि कपूर और इरफ़ान खान के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई थी। एक बातचीत में एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था, "हमार दोनों दिवंगत अभिनेताओं के खिलाफ विवादित कमेंट करने के मामले में कमा राशिद खान के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 294 ( सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्यों या शब्दों का इस्तेमाल करने की सजा) के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली है।"
कमाल राशिद खान ने अपने करियर में तीन फिल्मों 'सितम', 'मुन्ना पांडे बेरोजगार' (भोजपुरी) और 'देशद्रोही' को प्रोड्यूस किया है। इनमें से 'देशद्रोही' में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'एक विलेन' में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दिया था। अपने विवादित ट्वीट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले केआरके को कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी देखा जा चुका है। शो में वे महज 18 दिन ठहर पाए थे। लेकिन इस अवधि में उन्होंने खूब कंट्रोवर्सी बटोरी थी।