Kanhaiya Kumar Par Siyahi : लखनऊ पहुंचे कन्हैया कुमार पर युवक ने फेंकी स्याही, जानें क्या हुआ था

Kanhaiya Kumar Par Siyahi: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर 1 फरवरी मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में स्याही फेंकी गई.

Update: 2022-02-01 13:07 GMT

Kanhaiya Kumar Par Siyahi : लखनऊ पहुंचे कन्हैया कुमार पर युवक ने फेंकी स्याही, जानें क्या हुआ था

Kanhaiya Kumar Par Siyahi: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर 1 फरवरी मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में स्याही फेंकी गई. बताया गया कि कन्हैया पर सियाही तो नहीं पड़ी लेकिन वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकने वालों की जमकर पिटाई कर दी. स्याही किसने और क्यों फेंकी इस बात का भी खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था.

जानकारी के मुताबिक ये घटना कांग्रेस (congress) मुख्यालय पर घटित्हु हुई. कन्हैया लखनऊ सेंट्रल सीट (Lucknow central seat) के कांग्रेस उम्मीदवार सदफ जफर के नॉमिनेशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. वो जिस वक्त पार्टी कार्यालय में मौजूद थे तभी उनपर स्याही फेंक दी. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि फेंकी गई स्याही नहीं बल्कि एक तरह की एसिड था. हालांकि कन्हैया कुमार पर स्याही नहीं पड़ी.


जिस वक्त स्याही फेंकी गई उस दौरान आस-पास खड़े 3-4 युवकों पर कुछ बूंदें पड़ी हैं. बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी सदफ जफर एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं. वो लखनऊ सेंट्रल सीट से सदफ जफर चुनावी मैदान में हैं. सदफ जफर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं और वह पेशे से टीचर और एक्ट्रेस रह चुकी हैं.

मौजूदा वक्त में वह एक सोशल एक्टिविस्ट की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस से जुड़ी रही हैं. गौरतलब है कि सदफ जफर ने फिल्म निर्माता मीरा नायर की फिल्म 'ए सूटेबल बॉय' में अभिनेत्री का रोल निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी. इस वक्त वह अपने दो बच्चों के साथ लखनऊ में रह रही हैं. उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार भी किया था.

Tags:    

Similar News