Vinayak Damodar Savarkar News: 8वीं की पाठ्य पुस्तक का नया अध्याय, लिखा- जेल में बुलबुल आते, सावरकर बुलबुल के पंखों पर बैठ उड़ जाते

Vinayak Damodar Savarkar News: कर्नाटक के कक्षा 8वीं के किताब में वीर दामोदर सावरकर को जिस तरीके से पेश किया गया है ऐसे में उसके अध्याय का एक अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Update: 2022-08-29 04:05 GMT

file photo

Vinayak Damodar Savarkar News: कर्नाटक के कक्षा 8वीं के किताब में वीर दामोदर सावरकर को जिस तरीके से पेश किया गया है ऐसे में उसके अध्याय का एक अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस किताब के अंश में बताया गया है कि जब सावरकर जेल में बन्द थे तब वे एक बुलबुल पर बैठकर पूरे देश का भ्रमण करते थे। आपको बता दें कि राज्य की भाजपा सरकार ने हाल में ही एक कक्षा 8वीं के सिलेबस में संशोधन किया था जिसके बाद सावरकर के जीवन से जुड़ा एक नया अध्याय जोड़ा है। ऐसे में इस अंश को लेकर देश में काफी चर्चा हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि कक्षा 8वीं के सिलेबस एक नया अध्याय जोड़ा गया है। किताब में यह लिखा हुआ है कि जब सावरकर अंडमान निकोबार द्वीप के जेल में बन्द थे, तब वे बुलबुल (पक्षी) के पंख पर बैठकर पूरा देश घूमते थे। ऐसे में किताब के इस अंश को लेकर सवाल खड़े हो रहे है और यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

क्या लिखा है किताब में

सावरकर को लेकर कक्षा 8वीं के इस किताब में लिखा हुआ है, "सावरकर को जेल में जिस कमरे में रखा गया था, उसमें रोशनी अंदर आने के लिए एक छोटा-सा कीहोल भी नहीं था। हालांकि, उस कमरे में बुलबुल पक्षी कहीं से आ जाते थे। जिनके पंखों पर बैठकर सावरकर रोजाना अपने देश का भ्रमण करते थे।"

Tags:    

Similar News