Omicron Variant Live Updates: कर्नाटक में ओमिक्रॉन से हड़कंप, मरीज के संपर्क में आए इतने लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Omicron Variant Live Updates: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की भारत में एंट्री (Omicron Variant In India) हो चुकी है. अब तक इसके दो मरीज मिल चुके हैं. दोनों मामले कर्नाटक से आए हैं. गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है.

Update: 2021-12-02 17:31 GMT

उत्तराखंड के नैनीताल में कोरोना का कहर [ प्रतीकात्मक तस्वीर ]

Omicron Variant Live Updates: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की भारत में एंट्री (Omicron Variant In India) हो चुकी है. अब तक इसके दो मरीज मिल चुके हैं. दोनों मामले कर्नाटक से आए हैं. गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है.

उन्होंने कहा कि एक 63 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका नाम मैं नहीं बता सकता. उसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है. यह डेल्टा स्वरूप से अलग प्रतीत होता है. हम आईसीएमआर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और फिर लोगों को बताएंगे कि यह क्या है.

आप को बता दें कि गुरुवार को वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई हैं। दोनों ही मामले कर्नाटक में सामने आए हैं। वहीं, इनमें से एक व्यक्ति के संपर्क में आने से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के डॉ के. सुधाकर (Karnataka Health Minister Dr K Sudharakar) ने दी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "दो लोग कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे। इसमें से एक व्यक्ति लगभग 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जो वापस चला गया है। इनके संपर्क में आए 24 प्राथमिक और 240 सेकेंडरी संपर्कों का पता लगा लिया है।

वहीं, दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। डॉक्टर के प्राथमिक और सेकेंडरी संपर्कों में से 5 लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं। जिसके बाद 6 लोगों को आइसोलेट कर अस्पताल में भर्ती किया है। किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं हैं। ये लोग पूरे वैक्सीनेट हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "दुबई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए व्यक्ति ने एक निजी लैब से कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। उनके प्राथमिक और द्वितीयक संपर्क (कुल 264) नकारात्मक पाए गए। तो कहने का मतलब है कि उसका (दक्षिण अफ़्रीकी नागरिक) रिपोर्ट सच हो सकती है।"

बता दें कि, अब तक 30 देशों में ओमीक्रोन के 375 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस के बी.1.1.529 स्वरूप की पहचान इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को इस स्वरूप को 'चिंता उत्पन्न करने वाले स्वरूप' की श्रेणी में डाला। विश्व निकाय ने वायरस के इस स्वरूप को 'ओमीक्रॉन' नाम दिया है। इस वायरस की सबसे पहले जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिली थी।

Similar News