KRK Arrested: अब केआरके पर महिला फिटनेस ट्रेनर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानिए अब क्या होगा

KRK Arrested: कमाल आर खान (Kamaal R Khan) यानी केआरके (KRK) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने एक तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। फिटनेस ट्रेनर संग छेड़खानी करने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने शनिवार को कमाल आर खान को गिरफ्तार किया है।

Update: 2022-09-06 02:44 GMT

KRK Arrested: अब केआरके पर महिला फिटनेस ट्रेनर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जानिए अब क्या होगा

KRK Arrested: कमाल आर खान (Kamaal R Khan) यानी केआरके (KRK) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने एक तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। फिटनेस ट्रेनर संग छेड़खानी करने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने शनिवार को कमाल आर खान को गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 24वें एमएम कोर्ट, बोरीवली कोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर के बाद गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस ने रविवार को कहा- कमाल राशिद खान को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने कहा, 'जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में अभिनेता ने शिकायतकर्ता से सेक्शुअल फेवर मांगा था और जबरन उसका हाथ पकड़ा था। इसी मामले में केआरके को वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 24 वें एमएम कोर्ट, बोरीवली, मुंबई के स्थानांतरण आदेश द्वारा गिरफ्तार किया है।'

केआरके पर लगा छेड़खानी का ये मामला जनवरी 2019 का है। फिटनेस ट्रेनर ने 2021 के बीच में पुलिस में केआरके के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया था। । ट्रेनर ने कहा था कि वह इंडस्ट्री में कमाल आर खान के संबंधों से डरती थी और इसलिए उस घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया था।


कमाल आर खान ने जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता से सेक्सुअल फेवर मांगे थे। इसके अलावा उनपर शिकायतकर्ता का जबरन हाथ पकड़ने का भी आरोप है। इसी मामले में वर्सोवा पुलिस ने कमाल राशिद खान को गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों 30 अगस्त को केआरके को बोरीवली कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। मुंबई पुलिस ने केआरके को दो साल पुराने विवादित ट्वीट के मामले में अरेस्ट किया था। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन करने के बाद पूछताछ की थी, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। केआरके के खिलाफ ये शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। केआरके पर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब दूसरे मामले में भी केआरके फंस गए हैं।

Tags:    

Similar News