Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर खीरी हिंसा के अहम गवाह BKU नेता ने खुद कराया था हमला, संदिग्धों का दावा, ये थी वजह
Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के नेता दिलबाग सिंह ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए हमले की योजना बनाई थी...
Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर खीरी हिंसा के अहम गवाह BKU नेता ने खुद कराया था हमला, संदिग्धों का दावा, ये थी वजह
Lakhimpur Kheri Violence : लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता दिलबाग सिंह पर हुए कथित हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। मीडिया में दावा किया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) मामले में अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के नेता दिलबाग सिंह ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए हमले की योजना बनाई थी।
पुलिस ने की संदिग्धों की पहचान
उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने जानकारी दी थी कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता ने घटना के संदिग्धों की पहचान कर ली है। भाकियू नेता दिलबाग सिंह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले (Lakhimpur Kheri Violence) में भी गवाह हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पहचाने गए संदिग्धों ने दावा किया है कि किसान नेता दिलबाग सिंह ने 'लाइसेंस (हथियार) हासिल करने के लिए अपने ऊपर जानलेवा हमले की योजना बनाई थी।'
हमले के दिन गनमैन को खुद छुट्टी पर भेजा
उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि किसान नेता को सुरक्षा के लिए गनमैन मुहैया कराया गया था लेकिन हमले के दिन उन्होंने खुद ही गनमैन को छुट्टी पर भेज दिया था। साथ ही लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन का कहना है कि 'उनके पास सुरक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से दिया गया गनमैन है लेकिन गनमैन को अपने आप ही छुट्टी दी गई और उसी दिन यह गोलीबारी की घटना हुई।'
हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए बनाई योजना
साथ ही उन्होंने कहा कि 'बीती रात दिलबाग सिंह ने दावा किया कि उनपर तीन बार गोली चलाई गई थी। हमने में FIR दर्ज की थी। बैलेस्टिक रिपोर्ट के लिए लखनऊ से FSL टीम बुलाई गई है। उन्होंने संदिग्धों की पहचान की है, जो यह दावा कर रहे हैं कि नेता ने हथियार का लाइसेंस हासिल करने के लिए अपने ऊपर हमले की योजना बनाई थी।'