मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा आतंकी घोषित, बाप की तरह बेटा भी करता है ये काम

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुंबई में आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा को नामित आतंकवादी घोषित किया।

Update: 2022-04-09 08:08 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ( MHA ) ने शनिवार को मुंबई में आतंकवादी हमलों ( Mumbai Terrorist Attack ) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ( Hafiz Saeed ) का बेटा हाफिज तल्हा ( Hafiz Talha ) को नामित आतंकवादी ( Designates Terrorist ) करार दिया है। इस बारे में गृह मंत्रालय (MHA) ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम,1967 के प्रावधानों के तहत जरूरी अधिसूचना जारी कर दी है। एमएचए ( Ministry of Home Affairs ) के इस फेसले के बाद हाफिज तल्हा ( Hafiz Talha ) अब घोषित आतंकवादियों की सूची में शामिल हो गया है।

एमएचए के नामित आतंकवादियों की सूची में हाफिज तल्हा का पिता हाफिज सईद 32वें नंबर पर हैं। वर्तमान में तल्हा आतंकी संगठन लश्कर ( Lashkar-e-Taiba )  का एक वरिष्ठ नेता है। वह लश्कर के मौलवी विंग का प्रमुख भी है।

बाप की तरह बेटा भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ( MHA ) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुताबिक 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा ( Lashkar-e-Taiba ) में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने के कृत्यों में सक्रिय रूप से शामिल है।

हाफिज तल्हा ( Hafiz Talha ) पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के अलग-अलग ठिकानों का नियमित रूप से दौरा व निरीक्षण करता रहता है। भारत, इजराइल, अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय हितों के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए मुसलमानों से अपील भी करता हैं।

पाकिस्तान में सजा काट रहा है हाफिज सईद

बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए सीरियल आतंकवादी हमले का सरगना हाफिज सईद था। साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे। उसे कुछ साल पहले इसी कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। वर्तमान में वह पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी आरोपों में जेल की सजा काट रहा है। भारत सरकार की ओर से लगातार हाफिज सईद की हिरासत की मांग जारी है, लेकिन पाकिस्तान उसे सौंपने लिए तैयार नहीं है।

Mumbai Terrorist Attack 2008 : मुंबई आतंकी हमले के अलावे भी लश्कर-ए-तैयबा भारत में कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। इनमें से अधिकांश हमलों को लश्कर ने जम्मू-कश्मीर में अंजाम दिए हैं। इन हमलों में कई नागरिक और सुरक्षाबल के जवान मारे जा चुके हैं।  

पाक अदालत ने हाफिज सईद को सुनाई 32 साल की सजा

पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने 8 अप्रैल को हाफिज सईद को मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को टेरर फंडिग के दो और मामलों में 32 साल कैद की सजा सुनाई है। टेरर फंडिग के 5 अन्य मामलों में 70 वर्षीय आतंकवादी हाफिज सई को 36 साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। कुल मिलाकर हाफिज सईद को कुल 68 साल कैद की सजा हो चुकी है। 

Tags:    

Similar News