Madhya Pradesh News : यूपी के कथावाचक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Madhya Pradesh News : उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कथा सुनाने के लिए गये एक कथावाचक की एमपी की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

Update: 2022-08-09 11:43 GMT

Madhya Pradesh News : उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कथा सुनाने के लिए गये एक कथावाचक की एमपी की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लड़की ने कथावाचक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शक्श के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज करते हुए आरोपी कथावाचक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

कथा सुनने जाती थी महिला

दरअसल जनपद भिंड के दमोह थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के चुरखीवाला गांव के रहने वाले कथावाचक राघवेंद्र खेमरिया को ग्रामीणों द्वारा कथा सुनाने के लिए आमंत्रण भेज कर बुलाया था। युवती भी गांव में चल रही कथा को सुनने के लिए जाया करती थी।

युवती को अकेली पाकर किया दुष्कर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कथावाचक और लड़की का एक दूसरे पर दिल आ गया। जिसके चलते दोनों के बीच गहरा मेल मिलाप हो गया। आरोप है कि एक दिन युवती को अकेली पाकर कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। दुष्कर्म के बाद समाज की बातों से डरी युवती ने पहले तो किसी के आगे अपने साथ हुए दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया। लेकिन कुछ समय बाद युवती ने अपने परिवार वालों को इस पूरी दुर्घटना के बारे में बता दिया। युवती के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने कथा सुनाने वाले को एक बार फिर अपने गांव बुलाया और उसे बंधक बना लिया पीड़िता ने कथावाचक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक को जेल भेज दिया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है।

Tags:    

Similar News