मध्यप्रदेश में फिर विधायक खरीदने के लिए लग रही बोलियां, कमलनाथ ने फिर लगाया भाजपा पर आरोप

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उपचुनावों में जनता द्वारा सच्चाई का साथ देने के कारण अपनी हार भाजपा को सुनिश्चित दिखाई दे रही है, यही वजह है कि सौदेबाजी और बोलियां लगाना शुरू कर दी गई हैं.....

Update: 2020-11-06 10:02 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने येन-केन-प्रकारेण सरकार में बने रहने के लिए सौदेबाजी और बोलियां लगाने की राजनीतिक फिर शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में जनता द्वारा सच्चाई का साथ देने के कारण अपनी हार भाजपा को सुनिश्चित दिखाई दे रही है, यही वजह है कि सौदेबाजी और बोलियां लगाना शुरू कर दी गई हैं। उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्त हो रही है कि भाजपा के लोग विधायकों से संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा उपचुनावों में जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा यह समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्वीकार कर दिया है। दस नवंबर को उपचुनावों के परिणाम इस बात को सिद्ध करेंगे कि प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी की सरकार को नकार दिया है।

Full View

उन्होंने कहा कि शुचिता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को चुनाव परिणाम के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना होगा लेकिन जो आचरण आज की भाजपा और उनके नेताओं का है उनसे नैतिकता की उम्मीद मध्यप्रदेश की जनता को नहीं है। आज की भाजपा तो नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि बीते मार्च 2020 से भाजपा ने अपने आचरण से यह खुद साबित किया है। अब फिर सरकार में बने रहने के लिए मतदान के बाद अनैतिक और प्रदेश को कलंकित करने की राजनीति भाजपा ने शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News