रोआब दिखा रहे विकास दुबे को पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कानपुर के गैंगस्टर को गिरफ्तार करते वक्त पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया, इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है......

Update: 2020-07-09 09:15 GMT

उज्जैन। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले गैंगस्टर विकास दुबे को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को उज्जैन में एक मंदिर के भीतर से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक विकास ने वीवीआईपी दर्शन के लिए पर्ची कटवाने के बाद प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचकर अपना बैग रखा। बैग रखने के बाद वह महाकाल मंदिर के एक नंबर गेट से पर्ची दिखाकर दाखिल हुआ। अंदर जाने के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इस दौरान विकास आराम से मंदिर प्रांगण में घूमता रहा। पुलिस उसकी लोकेशन देखकर मंदिर के अंदर दाखिल हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसकर्मी जब उसे अपनी गाड़ी में डाल रहे थे तो इस दौरान फिर विकास दुबे रौआब दिखाने लगा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ा। विकास दुबे को लगे इस थप्पड़ की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

ट्विटर यूजर मोहम्मद नईम खान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर रिप्लाई करते वीडियो को पोस्ट किया और लिखा, 'विकास दुबे को पहला थप्पड़ जड़ने वाले प्रदीप यादव पहले सिपाही बने। बधाई हो भक्तों।'

राज बचन ने ट्वीट कर लिखा, 'आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी #विकास दुबे को थप्पड़ मारने के साथ गिरफ्तार किया गया। आगे देखते है देश का कानून विकास दुबे को फांसी, या उम्रकैद या फिर बरी करता है...?'

आस्था नाम की ट्वीटर यूजर ने लिखा, 'जब तीन थाने की पुलिस पकड़ने गयी तो अपराधी #विकास_दुबे ने 8 पुलिस वालों को शहीद कर दिया... 6 दिन बाद वही अपराधी 2 पुलिस वालों की पकड़ में आ गया...और पुलिस उसको थप्पड़ मार रही है..गजब मज़ाक चल रहा है।'


Tags:    

Similar News