मध्यप्रदेश में दोहराया गया बदायूं गैंगरेप कांड, विधवा के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला

महिला की हालत गंभीर है, उसे रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन कर उसके शरीर से सरिया निकाला गया.....

Update: 2021-01-11 14:12 GMT

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दरिंदों ने हैवानियत की है। यहां एक महिला से तीन दरिंदों ने दरिंदगी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। महिला की हालत गंभीर है, वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीधी जिले के अमलिया थाना क्षेत्र का है, यहां एक विधवा अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी बनाकर रहती थी।

यहां महिला अपने बच्चों के पालन के लिए चाय की दुकान चलाती थी। शनिवार की रात तीन युवक उस महिला की झोपड़ी के करीब आए और पानी मांगा। महिला ने पानी देने से मना किया तो युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गए और महिला से दरिंदगी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया।

महिला की हालत गंभीर है, उसे रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन कर उसके शरीर से सरिया निकाला गया।

Full View

राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के के मिश्रा का कहना है कि, "शिवराजसिंह जी, मप्र में भी हाथरस एवं बदायूं की आत्मा का प्रवेश। सीधी में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला। सभी राष्ट्रवादी, धर्म के ठेकेदार हुए मूक-बधिर, प्रोटेम स्पीकर भी खामोश, आपका भी ट्वीट नहीं, दोहरे चरित्र की दुहाई कब तक काश, यदि आरोपी..?" 



Tags:    

Similar News