Satna News : नेहरू की प्रतिमा पर भगवा समर्थकों के हमले के बाद तनाव, कांग्रेस ने शिवराज सरकार को दी ये चेतावनी

Satna News : सतना जिला कलेक्ट्रेट के पास धवारी चौराहे में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद से कांग्रेस समर्थकों में असंतोष चरम पर है।

Update: 2022-05-26 03:13 GMT

Satna News : मध्य प्रदेश ( Madhya pradesh  ) के सतना जिले के चौराहों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने का सिलसिला जारी है। सतना ( Satna News ) के सेमरिया चौराहे के पास लगी समाज सुधार आंदोलन के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को कुछ माह पहले खंडित कर दिया गया था। अब सतना जिला कलेक्ट्रेट के पास धवारी चौराहे में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया। नेहरू की प्रतिमा ( Nehru Statue ) को खंडित करने का आरोप भगवा समर्थकों पर लगा है। कांग्रेस ने इसे अपमान और सौहार्द बिगाड़ने वाला करार दिया है।

घटना के बाद से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Ex MP CM kamalnath ) ने वायरल वीडियो ट्वीटर पर साझा करते हुए इस घटना की निंदा की है।

क्या कहा कमलनाथ ने

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने ट्विट में लिखा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के सतना जिले का है। सतना में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। यह घटना बेहद निंदनीय है।

FIR दर्ज

नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) की प्रतिमा पर हमले केबाद स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भी सामने आए वीडियो को संज्ञान में ले लिया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और उसमें नजर आ रहे लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस ने बताया अपमान और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Satna News : एमपी युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियो की जलद गिरफ्तारी नही हुई तो वो शहर बंद की घोषणा की जाएगी, किसी भी महापुरुष के अपमान को बर्दाश्त नही किया जाएगा। कांग्रेस ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए इसे देश के महापुरुष का अपमान और सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags:    

Similar News